Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली का करंट से मृत व्यक्ति के परिजनों को मुवाजा देने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] दिवा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गयी। आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाये। इस आशय की मांग करते हुए शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उप जिला प्रमुख संजय घाडीगांवकर ने मृतक के परिजन को उचित मुवाजा देने की मांग किया है।

    उन्होंने कहा है कि दिवा अगासन मार्ग का लोकार्पण समारोह के चलते दिवा-अगासन मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसलिए वहां से नागरिकों के आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद रामजीवन विश्वकर्मा को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसलिए इस दुर्घटना के लिए आयोजक पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि किसी भी रास्ते को पूरी तरह से बंद कर उस स्थान पर कोई आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।  उच्च न्यायालय, मुंबई के आदेश की भी आयोजकों ने अवहेलना की है।  इसी तरह, भले ही ठाणे पुलिस आयुक्तालय में निषेधा लागू है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस आयुक्त के आदेश की अवहेलना की गयी है।

       घाडीगांवकर ने कहा है कि हम उक्त कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ तुरंत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करें और उच्च न्यायालय और पुलिस आयुक्त के आदेश की अवहेलना करने के मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी रैली निकालकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान 

Aman Samachar

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

Aman Samachar

अधूरे विकास कार्य 15 दिन में पूरे नहीं हुए तो राज्य सरकार से करेंगे जांच की मांग -अशरफ पठान

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के कौशल विकास में मदद करने के लिए वेब 3.0 पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं महाराणा प्रताप खंडकाव्य पुस्तक का विमोचन

Aman Samachar
error: Content is protected !!