Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी से 12000 जिलेटिन की छड़ें व 3008 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर विस्फोटक का जखीरा जब्त

ठाणे [ युनिस खान ] भिवंडी के एक कार्यालय में छापा मरकर पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारीयों ने 12 हजार जिलेटिन की छड़ें व 3008 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत 2 लाख 2 हजार 620 रूपये बताई गयी है।

                          पुलिस की अपराध शाखा यूनिट एक को 17 मई को भिवंडी के मित्तल इंटरप्रायजेज के कार्यालय में जिलेटिन व इलेक्ट्रिक डेटोनेटर का जखीरा रखने की गुप्त जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेश पर अपराध शाखा की पुलिस ने उक्त कार्यालय में छापा मारकर 25 किलो वजन के 60 बाक्स अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें 11 400  जिलेटिन की छड़ें कुल 1500 किलो विस्फोटक मिला। डेक्कन पावर कंपनी तीन बाक्स में प्रत्येक में 200 जिलेटिन की छड़ें भरी थी जिसका वजन 75 किलो था। सोलर कंपनी के 2508 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर व डेक्कन कंपनी 500 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर मिलकर 3008 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद हुआ है। विस्फोटक के उक्त जखीरे की बम शोधक व नाशक दस्ते व श्वान पथक के माध्यम से जांच की गयी है।  अपराध शाखा यूनिट एक ने अवैध तरीके से विस्फोटक का जखीरा रखने के आरोप में कारीवली , भिवंडी निवासी गुरुनाथ काशीनाथ म्हात्रे को गिरफ्तार कर भोइवाड़ा पुलिस थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया है।  गिरफ्तार आरोपी म्हात्रे को न्यायालय ने 22 मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।  अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णा कोकणी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रफुल्ल जाधव छानबीन कर विस्फोटक किस उद्देश्य और कहाँ से लाया गया इसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने से इनकार करने पर भाजपा ने मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के खिलाफ की तीखी टिपण्णी

Aman Samachar

यूपीएससी प्रतिस्पर्धा में राज्य की प्रथम डा कश्मीरा संखे का मनपा आयुक्त ने किया स्वागत

Aman Samachar

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वाक् इन टीकाकरण आज से शुरू

Aman Samachar

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 8 में पांच बीघे का तालाब गायब

Aman Samachar
error: Content is protected !!