Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

टी20 सीजन 2024 के लिए ऑफिशियल वॉटर बॉटल पार्टनर के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाथ मिलाया

पेक्सपो ने पर्यावरणीय स्थिरता को दिया बढ़ावा
मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] स्टेनलेस स्टील की वॉटर बॉटल और वैक्यूम फ्लास्क का निर्माण करने वाली भारत की सबसे बड़ी एवं प्रमुख कंपनी पेक्सपो ने, टी20 लीग के बहुप्रतीक्षित 17वें संस्करण की ऑफिशियल वॉटर बोतल पार्टनर के रूप में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपनी सहभागिता होने की घोषणा बड़े गर्व से की है। ये मुकाबले इसी मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। यह एक सार्थक उपलब्धि है, क्योंकि पेक्सपो पहली बार आरसीबी के साथ यह लक्ष्य लेकर एकजुट हुई है कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देते हुए, लाखों प्रशंसकों को जीवनशैली के बेहतर विकल्पों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया जाए।
      जैसे-जैसे टी20 सीजन नजदीक आ रहा है, जीवनशैली के बेहतर विकल्पों और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रति पेक्सपो की प्रतिबद्धता, आरसीबी के लोकाचार के साथ सहजता से मेल खा रही है। इस गठबंधन के माध्यम से, पेक्सपो चाहती है कि प्रशंसकों को उनके पारिस्थितिक पदचिह्न घटाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
        पूरे टी20 सीजन के दौरान पेक्सपो को आरसीबी प्रायोजकों के बीच प्रमुखता से दिखाया जाएगा तथा यह आरसीबी के खिलाड़ियों की तस्वीरों से सजी पानी की बोतलों जैसे सह-ब्रांडेड उत्पादों के साथ-साथ, आरसीबी मर्चेंडाइज और सह-ब्रांडेड पैकेजिंग की श्रृंखला को प्रकाश में लाएगी। इसके अलावा पेक्सपो एवं आरसीबी, देश भर में मौजूद उपभोक्ताओं और आरसीबी प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए, विविधतापूर्ण मीडिया प्लेटफार्मों का लाभ उठाते हुए विभिन्न अभियानों को लेकर सहभागिता करेंगे।
       पेक्सपो के सीईओ वेदांत पाडिया ने इस सहभागिता के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “हम टी20 सीजन 2024 के लिए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफिशियल वॉटर बॉटल पार्टनर के रूप में, इस यात्रा पर निकलने को लेकर रोमांचित हैं। पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने वाले उच्च गुणवत्ता के अभिनव उत्पाद प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता आरसीबी के लोकाचार के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। इस साझेदारी के माध्यम से हमारी तमन्ना यह है कि हम पूरे देश में मौजूद लाखों प्रशंसकों को जीवनशैली के उत्कृष्ट विकल्प चुनने के साथ-साथ, उन्हें एक स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रह बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित करें।“
     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वाइस प्रेसीडेंट और मुखिया राजेश वी मेनन ने कहा, “हम इस सीजन में पेक्सपो के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं। हरियाली की फिलॉसफी आरसीबी के मूल में है, और हमारा ब्रांड जीवनशैली के बेहतर विकल्पों के माध्यम से, टिकाऊ पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने वाले एक जैसे मूल्य साझा करता है।

संबंधित पोस्ट

सुमन अग्रवाल का सामाजिक कार्य प्रशंसनीय – नाना पटोले 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्‍टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए 

Aman Samachar

उड़न दस्ते स्कूल के 145 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर मुख्य धारा लाया  – विधायक निरंजन डावखरे

Aman Samachar

टोरेंट की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

दिवाली स्नेह सम्मेलन में आँखों का चलता फिरता दवाखाना शुरू करने की घोषणा

Aman Samachar

लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता की धमाकेदार शुरुआत

Aman Samachar
error: Content is protected !!