Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

मुरबाड व शहापुर की नगरपंचायत व ग्रामपंचायत चुनाव की मतगणना 19 जनवरी तक निषेधाज्ञा

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे जिले के ग्रामीण शाहपुर और मुरबाड नगर पंचायत आम चुनाव के साथ ही ग्राम पंचायतों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। 19 जनवरी 2022 को मतगणना होने वाली है। मुरबाड और शहापुर में स्ट्रांगरूम व मतगणना केंद्र के 100 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दी है।
          जिले शहापुर व मुरबाड तहसील के नगर पंचायत व पडघा 03 और गणेशपुरी 01 कुल 04 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतगणना 19 जनवरी 2022 को होगी।  इसके लिए 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2022 की अवधि में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। मतगणना के लिए मुरबाद और शाहपुर में स्ट्रांगरूम और मतगणना केंद्र के आसपास 100 मीटर के क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।  इस आदेश का उल्लंघन करने पर दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश निर्वाचन क्षेत्र के ठाणे ग्रामीण जिला पुलिस थाना की सीमा के भीतर जारी किया गया है जो 21 दिसंबर, 2021 से मतगणना प्रक्रिया पूरी होने 19 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

उद्योगों के सहयोग के चलते महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य है – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 31 मई तक ‘विशेष कोविड 19 टीकाकरण अभियान 

Aman Samachar

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar

जीएसटी डेप्युटी कमिशनर मंजिरी फणसाळकर बनी मिसेज यूनिवर्स

Aman Samachar

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!