Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कोतवाली मान्धाता में होली के रंग में सराबोर नज़र आई पुलिस

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) गांव, समाज के अमन-चैन के लिए अपने गांव समाज से दूर अपनी जिम्मेदारियों का बाखूबी निर्वाहन कर रहे पुलिस को आज होली के दूसरे दिन होली के रंग में सराबोर देखा गया। पुलिस कर्मियों को एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया। कुछ इसी तरह का नजारा आज कोतवाली मान्धाता में नजर आया।
        होली के दिन ड्युटी और होली पर्व बंदोबस्त से राहत मिलने के बाद कोतवाली मान्धाता में पुलिस वालों ने एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कोतवाली मान्धाता में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने सभी पुलिस वालों को होली पर सराहनीय बंदोबस्त के लिए अभिनंदन करते हुए होली की बधाई दी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने कहा कि मान्धाता पुलिस हमारा परिवार है और हम सभी अपनी ड्यूटी का इमानदारी पूर्वक निर्वाहन करते हुए अपने घर परिवार से दूर रहने के बावजूद भी पारिवारिक माहौल बनाए हुए हैं।
     थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने कहा कि मान्धाता पुलिस टीम बहुत सराहनीय कार्य कर रही है और क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच विश्वास मजबूत किया है।एस आई सुधीर पांडेय ने सभी पुलिस वालों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता भी हमारा परिवार है और हम परिवार से दूर रहने के बावजूद क्षेत्र की जनता के बीच पारिवारिक माहौल में रहने का एहसास होता है। सुधीर पांडेय ने कहा कि हमारे परिवार की भी सुरक्षा के लिए पुलिस है ठीक उसी तरह,जिस तरह हम भी किसी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए है। कोतवाली मान्धाता पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई और एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर एस आई अनूप कुमार यादव, हेमंत कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, सहित महिला और पुरुष पुरुष कर्मी भी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 19 लाख का माल

Aman Samachar

पैगंबर के अपमान को लेकर राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा कर्मियों को 10100 रूपये सनुग्रह अनुदान घोषित होने कर्मचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

एमएसएमई को बाजार तक पहुंच बनाने की सुविधा देने के लिए सिडबी ने ओएनडीसी में ली हिस्सेदारी 

Aman Samachar

राजद्रोह क़ानून की आवश्यता पर सर्वोच्च अदालत की टिप्पणी का विपक्षी दलों ने किया स्वागत

Aman Samachar

हाथरस दुष्कर्म पीडिता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी से धक्कामुक्की के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!