Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जमील शेख हत्याकांड में पुलिस ने कानून की हत्या की – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

ठाणे ( युनिस खान ) राबोडी निवासी कार्यकर्ता जमील शेख की हत्या के मामले में गिरफ्तार हत्यारे द्वारा सार्वजनिक रूप से नाम बताने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। और तो और, पुलिस अदालत के आदेश के बाद भी मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं कर रही है। विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि यह पुलिस द्वारा कानून की हत्या करने के समान है।

     कुछ वर्ष पहले राबोडी के मनसे कार्यकर्ता जमील शेख की हत्या कर दी गई थी। डॉ. जितेंद्र आव्हाड आज जमील शेख के घर उनकी बेटी को 10 वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने पर बधाई देने गए थे। उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये आरोप लगाए। डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने बताया कि जमील की दोनों बेटियां बेहद बुद्धिमान हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पैसे की कमी के कारण उसकी शिक्षा बाधित न हो, सुहास देसाई और मैंने अपनी बेटी, जो 10 वीं कक्षा पास कर चुकी है, उसकी आगे की शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया है।

      जब उनसे पूछा गया कि मुख्य आरोपी नजीब मुल्ला की गिरफ्तारी नहीं हुई है तो उन्होंने कहा कि हमें पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है। जब नाम एफआईआर में होता है तो उसे आरोपपत्र से हटा दिया जाता है। इस तरह से नाम गायब करना गैरकानूनी है। इसलिए पुलिस जांच पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। हत्यारों द्वारा सुपारी देने वाले का नाम बताने के बाद भी पुलिस द्वारा सरगना को गिरफ्तार न करना, जांच अधिकारियों और अपराधियों के बीच मिलीभगत का संकेत है। डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने यह भी कहा कि मोबाइल टावर लोकेशन की जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अधिकारी और आरोपी एक दूसरे से मिले हुए थे।

संबंधित पोस्ट

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

Aman Samachar

कलवा पूर्व के छात्रों के लिए दौड़ेगी टीएमटी की तेजस्विनी बस

Aman Samachar

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

Aman Samachar

सेलिब्रिटी जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ शॉपर्स स्टॉप ने इस साल के ब्यूटी फेस्टिवल “शोस्टॉपर्स” की शुरुआत

Aman Samachar

दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलने के बाद घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या में आयेगी कमी 

Aman Samachar

अग्रोहा विकास ट्रस्ट केन्द्रीय महिला समिति द्वारा अग्रसेन जयंती का आयोजन*

Aman Samachar
error: Content is protected !!