Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

मान्धाता तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी अनुज राव 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज )  मान्धाता तृतीय जिला पंचायत सीट से युवा समाजसेवी अनुज राव इस बार फिर मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक रहे हैं। यह वही अनुज राव है जो पिछले चुनाव में शानदार वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर थे। लोगों का भरपूर समर्थन और साथ मिल रहा है। क्षेत्र की जनता की जोरदार मांग पर मान्धाता तृतीय सीट से अनुज राव पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने के लिए आ रहे हैं। पिछले चुनाव में ही अनुज राव का जोरदार माहौल था।
       अनुज राव युवा समाजसेवी है जो केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जरुरतमंद तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। अनगिनत लोगों का राशनकार्ड बनवाया, वृद्ध, विधवा पेंशन लगवाया, गरीब और जरूरतमंद को शादी अनुदान, स्वास्थ्य संबंधित मदद और शिक्षा से संबंधित मदद के लिए हमेशा जनता के साथ खड़े है। अनुज राव सामाजिक कार्यों में पिछले बीस वर्षों का अनुभव रखते हैं। नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर काम कर चुके हैं वे एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। क्षेत्र में युवाओं के बीच मजबूत पकड़ है।
        ब्लाक, विकास भवन, श्रम विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ जनता तक दिलाने के लिए भाग-दौड़ करते रहते हैं। अनुज राव क्षेत्र में एक मिलनसार और सरल स्वभाव के युवा के रुप में जाने जाते हैं। बहुत कम समय में समाजसेवा और राजनीति में अपना परचम लहराने वाले अनुज राव पत्रकार भी हैं। पिछले दस वर्षों से लगातार एक दैनिक समाचार पत्र के लिए मान्धाता से संवाददाता है और प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य भी हैं। क्षेत्र के लोग अनुज राव के व्यहवार को काफी पसंद करते हैंऔर सामाजिक, पारिवारिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा आंमत्रित करते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रम भंडारा और धार्मिक आयोजन में हमेशा बढ़-चढ़कर सहभागिता करने वाले अनुज राव के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। जनता के बीच अनुज राव के कार्य की चर्चा है और इस बार अनुज राव के समर्थन में क्षेत्र की जनता नजर आ रही है।

संबंधित पोस्ट

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

टाइप 2 डायबिटीज के इलाज को मार्केट में आएगी नई दवा, मैनकाइंड फार्मा ने CDSCO से मांगी मंजूरी

Aman Samachar

सिडको द्वारा पनवेल मनपा को प्रदान की जाने वाली नागरिक सेवाओं को दो माह में हस्तांतरित करने का निर्देश

Aman Samachar

‘भारत टैक्सी’ यात्रियों और ड्राइवरों के लिए यात्रा का एक नया अध्याय  – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar

ठाणे व मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!