Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 घर की गैलरी गिरने से 12 वर्षीय एक बालक की मृत्यु, दो घायल

 ठाणे ( यूनिस खान ) एक घर की गैलरी गिरने से मां और दो बच्चे घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें उपचार के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई है।
      मनपा के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आजाद नगर, ब्रह्मांड इलाके की मद्रास चाल की अचानक गैलरी गिर गई। इस दुर्घटना में  मां श्रीमती. उर्मिला जयस्वाल (३५) के सिर में गंभीर चोट आई।बच्चे जयकुमार जयसवाल (12) और विनीत जयसवाल (9) घायल हो गए। तीनों घायलों को टाइटन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जयकुमार की हालत गंभीर होने से सिविल अस्पताल में भेज दिया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  उक्त घर जी प्लश वन करीब 25 – 30 वर्ष पुराना और मनीषा सावंत है। जिसमें जयसवाल परिवार रह रहा था। दुर्घटना के बाद मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़कर घटना का निरीक्षण किया। मनपा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष ने तीन घरों को खाली करा दिया है।

संबंधित पोस्ट

मोर्चा ,आन्दोलन के मद्देनजर 26 जून तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञ लागू 

Aman Samachar

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने भारत में शानदार 10 सालों का जश्‍न मनाया

Aman Samachar

पीएलआई योजना कच्चे माल के लिए चीन पर फार्मा उद्योग की निर्भरता को कम करने के लिए तैयार

Aman Samachar

ठाणे आयुक्तालय क्षेत्र में 30 अप्रैल से 14 मई तक निषेधाज्ञा लागू 

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए होसुर में किया एक नए कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!