Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

 रणजी मैच के लिए मनपा का दादोजी कोंडदेव स्टेडियम तैयार

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के रणजी ट्रॉफी मैच के लिए सभी जरूरी मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। क्रिकेट मैच के लिए पूरा स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।

महापौर नरेश गणपत म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के निर्देशानुसार मनपा क्रीडा विभाग के क्रीडा अधिकारी मीनल पलांडे के मार्गदर्शन में दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में पिच, बाउंड्री, सभागार सहित अन्य सभी आवश्यक कार्यों को पूरा कर लिया है।

इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के पांच मैच ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में खेले जाएंगे।   इसमें भाग लेने वाली टीमों के अभ्यास सत्र 6 और 7 दिसंबर, 2021 को दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में होंगे और वास्तविक मैच 8 , 9, 11, 12 और 14 दिसंबर, 2021 को खेले जाएंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के रणजी मैच इस साल पहली बार ठाणे मनपा के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में खेले जाने के मद्देनजर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है।

संबंधित पोस्ट

डॉ विनय का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, मुकेश के सौ गाने किए प्रस्तुत

Aman Samachar

486 अकस्मिक मृत्यु के बारे में 7 दिनों में पक्ष रखने का जिला प्रशासन का आवाहन 

Aman Samachar

वन मंत्री गणेश नाइक ने अलग-अलग विकास योजनाओं का किया निरीक्षण 

Aman Samachar

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की शानदार सफलता

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कॉम्प्लेक्स अवेक कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग सर्जरी सफल

Aman Samachar

विनजो ने सहानुभूति पूर्ण उत्पादों के निर्माण के द्वारा कर्मचारियों के मानसिक कल्याण के लिए अमाहा के साथ साझेदारी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!