Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डेनमार्क की जैसी दवा स्वदेशी कंपनियों से बनवाकर भारत सरकार आम मरीजों को उलब्ध कराए

ठाणे ( यूनिस खान ) डायबिटीज के मरीजों के लिए डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अवीक्ली नाम की नई इंसुलिन लॉन्च की है। जो हफ्ते मे एक बार लगने वाली बेसल इंसुलिन है। डायबिटीज केयर सेंटर नामक संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने इसका स्वागत करते हुए भारत सरकार से ऐसी ही दवा स्वदेशी कंपनियों से बनवाकर सस्ती दर पर आम मरीजों को उपलब्ध कराने की मांग की है।
        डेनमार्क की इस दवा को वयस्को में टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी का कहना है कि यह अगले सप्ताह से भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दवा मरीजो के लिए एक नया विकल्प है, लेकिन इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर ही शुरू करना चाहिए। हर मरीज के लिए यह इंसुलिन उपयुक्त हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अब तक बेसल इंसुलिन लेने वाले मरीजों को हर दिन इंजेक्शन लगाना पड़ता था। लेकिन नई इंसुलिन आने के बाद उन्हे सालभर में 365 की जगह सिर्फ 52 इंजेक्शन लगाने होगे।
          डायबिटीज केयर सेंटर नामक संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यह बीमारी शहरी अमीरों तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच चुकी है। आम मरीज को डायबिटीज की दवा के खर्च का बोझ सहन करना आसान नहीं होता और इंसुलिन के इंजेक्शन का दर्द भी झेलना पड़ता है। डेनमार्क की इस दवा की तर्ज पर भारत सरकार ऐसे दवाएं स्वदेशी कंपनियों से बनवाकर आम मरीजों को उपलब्ध कराए।

संबंधित पोस्ट

मामला उच्च न्यायालय में होने बावजूद हेलीपेड वाली मोहन अल्टिजा में बेचे जा रहे हैं मंहगे फ्लैट

Aman Samachar

कैग रिपोर्ट के हवाले से 309 करोड़ रूपये के राजस्व हानि का नगर सेविका ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

सफाई मित्र अमृत सम्मान से स्वास्थ्य कमचारियों को मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट भारत ने 17वें एनसीबी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते छह पुरस्कार 

Aman Samachar

31 जनवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने पर दंड व ब्याज में 100 फीसदी छूट

Aman Samachar
error: Content is protected !!