Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी शहर की सडकों का खड्डा पाटने में जुटी यातायात पुलिस 

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर की सडकों के खड्डों से यातायात समस्या को सुलझाने व दुर्घटना टालने के लिए यातायात पुलिस सडकों को खड्डा मुक्त करने के लिए श्रमदान करती दिखाई दे रही है। भारी बरसात से भिवंडी शहर की सड़कें खड्डों में तब्दील हो गयी हैं वाहन चालक और नागरिक परेशान हैं।
         सड़क हादसों को रोकने के लिए नारपोली यातायात पुलिस के कर्मचारी एकजुट होकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पाटिल के मार्गदर्शन में सड़कों के खड्डों में कंक्रीट डालकर दुरुस्त किए जाने का कार्य कर रहे हैं। यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा सडकों की दुरुस्ती के किए किये जा रहे प्रयास की नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है वहीँ मनपा प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारीअसंतोष देखा जा रहा है। शहर की तमाम प्रमुख सड़कें खड्डों में तब्दील हो चुकी हैं। मनपा सूत्रों की माने तो मनपा प्रशासन द्वारा सडकों के खड्डे पाटने में करीब 20- 25 लाख  रुपए से अधिक बरसात की समयावधि में खर्च किया जा चुका है लेकिन खड्डे जस के तस बने हुए हैं। गणपति के आगमन व विसर्जन के लिए आने जाने के समय शहर की सडकों को खड्डा मुक्त करने का प्रयास किया जाता है।  इसके लिए विशेष निधि का भी प्रावधान किया जाता है।
          भिवंडी शहर स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी फ्लाईओवर एवं धामनकर नाका फ्लाईओवर पर जानलेवा खड्डों से लोग परेशान हो रहे हैं। मनपा द्वारा बरसात शुरू होने से अब तक कई बार मार्ग एवं फ्लाईओवर पर हुए खड्डों को पाटे जाने के बाद भी फिर बारिश होने से खड्डे हो जा रहे हैं। मनपा का कहना है कि बारिश बंद होते ही सडकों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

राज्य आबकारी टीम ने अवैध शराब तस्करी के 93 मामलों में 46 आरोपी किए गिरफ्तार 

Aman Samachar

 वायरल बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से दवाखानों में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए ठाणे कांग्रेस ने की भूख हड़ताल 

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

Aman Samachar

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

Aman Samachar

महिला व बाल कल्याण योजना लागू करने की मांग पर आयुक्त ने कार्यवाही का दिया आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!