Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

ठाणे ( युनिस खान ) भिवंडी शहर के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित मोमिन जमात खाना, समद नगर, भिवंडी में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति फैय्याजुद्दीन निजामुद्दीन मुल्ला (एफटी) ने की। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने आरिफ और उनके परिवार को बधाई दी तथा उपस्थित विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
    इस दौरान सुबहान सिकंदर अंसारी (सचिव मोमिन वेलफेयर सोसायटी) ने सोसायटी और मोमिन जमात खाना की गतिविधियों पर आधारित अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुंबई के प्रसिद्ध शैक्षणिक और सामाजिक कार्यकर्ता,सलीम अलवारे ने अपने भाषण में शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि पच्चीस साल पहले, जब हमने यूपीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भिवंडी में पहली कार्यक्रम आयोजित किया था,उसका परिणाम आज आरिफ सैयद के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने भिवंडी की धरती को शैक्षिक रूप से उपजाऊ बताया और उपस्थित महानुभाओं से अनुरोध किया कि शहर में बहुत प्रतिभा है यहां के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को इसका पोषण करना चाहिए।
       एडवोकेट नियाज अहमद मोमिन ने विभिन्न उदाहरण के माध्यम से शिक्षा और कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला।अन्य वक्ताओं में यूसुफ रमजान मोमिन, एडवोकेट अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन (पूर्व विधायक), सलीम रहमतुल्लाह अंसारी,डा.तबस्सुम शेख (प्रिंसिपल जीएम मोमिन कॉलेज),शाहनवाज फारूक मोमिन (कुबा ग्रुप) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आरिफ मोइन सैयद और उनके परिवार को इस सफलता पर बधाई दी ।यूपीएससी सफल छात्र सैयद आरिफ मोइन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी शैक्षणिक यात्रा की कहानी सुनाई और उपस्थित छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी, साथ ही अपने अनुभवों के परिप्रेक्ष्य में प्रेरक बिंदु भी बताए।
      कार्यक्रम की शुरुआत फैयाज गुलाम मुस्तफा मोमिन द्वारा पवित्र कुरान के पाठ से हुई। मोमिन फहीम अहमद अब्दुल बारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सीमाब अनवर मोमिन ने किया। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ततियो में प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, डा. कुतुबुद्दीन शाहिद,एडवोकेट खीफ नियाज मोमिन,प्रिंसिपल तबस्सुम नियाज मोमिन, डॉ. राशिद सैयद, अबू उमामा शेख, एम. मुबीन, शाफ अल्ताफ मोमिन,अब्दुल अजीज अंसारी, अब्दुल हसीब जामयी,अब्दुल मजीद अंसारी,आबिद उस्मान मोमिन, नियाज अहमद गुलाम मुस्तफा,शमीम अंसारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोमिन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सुबहान सिकंदर अंसारी, कोषाध्यक्ष तुफैल मोमिन,सदस्य  मोअज्जम मुश्ताक मोमिन, इमरान नजीर मोमिन, अशफाक अहमद (चाचा), नियाज अहमद मोमिन, इश्तियाक अहमद बारादरी, मुस्तफा मोमिन, मुजीब शरीफ मोमिन आदि ने अपना पूरा सहयोग दिया।

संबंधित पोस्ट

वोक्हार्ट अस्पताल की एक पहल “बी अ सांता”

Aman Samachar

वनविभाग द्वारा पडघा बोरिवली में कार्यवाही कर खैर लकड़ी की जप्त

Aman Samachar

कोरोना मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी व निजी अस्पताल के डाक्टरों से पालकमंत्री ने किया भावनिक आवाहन 

Aman Samachar

भिवंडी में जरूरतमंद नागरिकों को छत्री वितरण  

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

आनंद परांजपे एनसीपी के राज्य महासचिव व नजीब मुल्ला ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!