Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शायर वली शमीमी का भिवंडी में किया गया सत्कार 

ठाणे ( युनिस खान ) दारुस्सुरूर बुरहानपुर के वरिष्ठ एवं प्रख्यात शायर वली शमीमी के भिवंडी आगमन पर  जिया-उर-रहमान अंसारी (प्रधानाचार्य, रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज) के घर पर बड़े ही धूमधाम से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रिन्सिपल जिया-उर-रहमान अंसारी ने  मेहमान शायर वली शमीमी का उपहार, दोशाला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
       इस अवसर पर शकील अहमद (बुरहानपुर), ग़ज़नफ़र सर, नदीम अहमद आज़मी, अब्दुल अज़ीज़ अंसारी, मुख्लिस मदू, अंसार गुड्डू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।ततपश्चात प्रख्यात शायर  वली शमीमी ने अपनी चुनिंदा शायरी प्रस्तुत कीं। श्रोताओं ने उनकी शायरी की भरपूर सराहना की और करतल ध्वनि से उनकी प्रशंसा की। साहित्यिक नगरी भिवंडी के अरबाब-ए-ज़ौक को यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि वली शमीमी का काव्य संग्रह ‘नग़मात-ए-वली’बहुत जल्द प्रकाशित होने वाला है। इस विशेष समारोह में भाग लेने वाले श्रोताओं ने अपनी उपस्थिति और प्रशंसा से समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का समापन ग़ज़नफ़र सर के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

रेमडेसिविर इंजेक्शन के दुरुपयोग की निगरानी के लिए विशेष दल गठित

Aman Samachar

31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 416 चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Aman Samachar

शैक्षणिक , सामाजिक सेवा के लिए तल्हा फकीह महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार से संमानित 

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह में हुई सराहना

Aman Samachar

राजीव गांधी उडानपुल समेष शहर की सड़कों की खस्ताहाल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

ठाणे की चार पहिया छोटे वाहनों को सरकार तुरंत टोल से छूट  – आनंद परांजपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!