Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गुरु अंबिका अखाड़े के गुरुपूजा महोत्सव में लगा गायक कलाकारों का जमावड़ा

ठाणे ( युनिस खान ) गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य पंडित अंबिका गुरु अखाड़े की तरफ गुरुपूजा महोत्सव भोजपुरी बिरहा बिहारी परिवार लोकगीत गायक कलाकारों की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिवसेना के पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोइर,व एड विनय सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस कार्यक्रम में मुंबई, ठाणे व आस पास के उपनगरों से अनेक गायक कलाकारों ने अपने गीत प्रस्तुत किए।
        इस अवसर पर बीजेपी के नेता केपी शर्मा कवि,एजुकेशनल ट्रस्ट के कृष्णमुरारी राय,मध्य रेलवे आरपीएफ के उप निरीक्षक पवन सिंह,कार्यक्रम के आयोजक छोटेलाल यादव,कार्याध्यक्ष अमर बहादुर मौर्य,अडोकेट जगदम्बा शुक्ला,शुभम पाण्डेय, सलाहकार दिनेश शुक्ला,कैलाश चन्द्र शुक्ला,माखनलाल विश्वकर्मा सहित अन्य साथी कलाकर उपस्थित रहे। भोजपुरी बिरहा उत्तर प्रदेश पूर्वांचल की मिट्टी से निकली हुई लोकगीत है। यह उत्तर प्रदेश, बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में गाई जाने वाली पारंपरिक भोजपुरी लोकगीत है। इस गीत के माध्यम सामाजिक,धार्मिक,इतिहास,तत्कालिक घटनाओं पर आधारित गीत को लिखकर गाकर बिरहा सुनने व समझने वालो तक पहुचाई जाती है। इसमें हास्य,व्यंग भी सुनने को मिलता है। बिरहा के जनक स्व.बिहारी लाल यादव को गुरु बिहारी के नाम से जाना जाता है। बिहारी गुरु बनारस के शिवानन्द महाराज के सानिध्य में बिरहा लोकगीत को सिखकर गायक कलाकार बने। बिहारी के कई शिष्य हुए जो बिरहा परम्परा को आगे बढाते चले आ रहे है।बिहारी के शिष्यों में गुरु पत्तू,गुरु गणेश ,गुरु रम्मन के अलावा भी कई शिष्य हुए हैजो अलग अलग अखाड़ो के नाम से जाने जाते है।
     इस आशय की जानकारी अंबिका गुरु के पौत्र हनुमान कविने दी। अंबिका गुरु अखाड़े में हलधर कवि, बाबू सरनाथ सिंह, हरिलाल यादव, रमाशंकर यादव, लालजी यादव, हनुमान तिवारी, इंद्रदेव यादव, शिवजगत यादव, पीडी सहित तमाम कवि एवं गायक हुए हैं। इसी अखाड़े के नामी गायक कलाकार उदयराज यादव हुए थे। जिन्होंने बिरहा जगत के दिग्गज गायक कलाकारों के साथ मंच साझा किया था। बिरहा बिहारी परिवार बनारस के नामी बिरहा कलाकर पदम भूषण हिरालाल यादव, बुल्लू यादव, पारस यादव, राम अवध यादव, रामदेव यादव, शिवमूरत यादव, पंडित परशुराम यादव ने बिरहा लोकगीत में अपनी छाप छोड़ गए है। वर्तमान गायक बिरहा सम्राट विजय लाल यादव, दुर्जन यादव, विश्वनाथ यादव, दीपक सिंह, सियाराम यादव, ओमप्रकाश सिंह यादव बक्सर बिहार सहित तमाम बड़े छोटे कलाकार अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन कर रहे है।
     वर्ष में एक बार बिरहा कलाकार गुरुपूर्णिमा के अवसर  गुरुपूजा मनाते है। जिसमें सभी छोटे बड़े कलाकार इक्कठा होते है। इसी के तहत गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य ठाणे शहर के सावरकर नगर टीएमसी स्कूल हॉल में गुरु अंबिका अखाड़े की तरफ से गुरुपूजा महोत्सव मनाया गया। जिसमें कवि जितेंद्र यादव, कवि प्रह्लाद कश्यप, कवि दिनेश शुक्ला, कवि रघुबर पटेल, कवि राजेंद्र विश्वकर्मा, कवि संजय यादव, कवि बलिराम यादव, कवि विमलेश यादव ,चंद्रशेखर कवि उपस्थित रहे। गायक कलाकार इंद्रजीत यादव, लल्ला यादव, प्रेमचंद्र प्रजापति, सदानंद दीवाना, रामू यादव, बालचंद ग्वाला, अनिल कनौजिया, नंदलाल (उर्फ)नन्दू जौनपुरी, गायिका रेखा निषाद, गुड़िया उपध्याय, अनिता राजभर, इंदु वेनवंशी, ममता यादव सहित तमाम कलाकारों की उपस्थिति रही है।

संबंधित पोस्ट

क्वारंटाइन सेंटर का दौराकर विरोधी पक्षनेता ने वैद्यकीय अधिकारी नियुक्त करने की मांग की

Aman Samachar

लायंसगेट प्ले ने ‘हिकप्स एंड हुकअप्स’ सीज़न 2 किया घोषित; लारा दत्ता व प्रतीक बब्बर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Aman Samachar

 विश्व योग दिवस पर शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित किया संस्कार योग शिविर

Aman Samachar

अमेरिका व यूरोप से प्रतिबंधित अमेजॉन के मेगा डेटा सेंटर का राकांपा सदन से सड़क तक करेगी विरोध  – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा हिताची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

नक्सलियों की धमकियों के बावजूद गढ़चिरौली में पालकमंत्री शिंदे ने मनाई दिवाली

Aman Samachar
error: Content is protected !!