Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान ने छात्रों ने लिया हिस्सा

ठाणे ( यूनिस खान ) पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और पूर्व  नगरसेवक संजय वाघुले ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के निमित्त स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के साथ-साथ नगर पालिका द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का भी संयुक्त रूप से क्रियान्वयन किया गया। गौतम हिंदी विद्यालय के स्कूली छात्रों ने भी इस अभियान में भाग लिया।
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा परिसर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद सैटिस ब्रिज के नीचे के क्षेत्र की सफाई की गई। विधायक संजय केलकर, संजय वाघुले, उपायुक्त मनीष जोशी, सहायक आयुक्त सोपान , भाजपा नौपाड़ा मंडल अध्यक्ष रोहित गोसावी, महिला मोर्चा नौपाड़ा मंडल अध्यक्ष वृषाली वाघुले, पदाधिकारी समीर साठे, ज्ञानेश्वर अंदुरे, भक्ति मोहिते, पूजा सरोदे, कमल सावले और भाग्यश्री मुले, रानी क्षीरसागर, स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण विभाग और ठाणे रेलवे स्टेशन के कर्मचारी शामिल हुए।
भाजपा नौपाड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष वृषाली वाघुले, भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। इस अभियान में सैटिस ब्रिज के नीचे के क्षेत्र में सफाई अभियान भी शामिल था।

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल में मशहूर शायर ताहिर नक़्क़ाश का सत्कार 

Aman Samachar

जिले में रेमडेसिविर समन्वय व संनियंत्रण पथक व चौबीस घंटे कार्यरत रहने वाला जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित 

Aman Samachar

भिवंडी पावरलूम मजदूरों को सरकारी मदद उपलब्ध कराना अतिआवश्यक – परवेज खान

Aman Samachar

दिग्गज फिल्म अभिनेता व नेता दिलीप कुमार ने ९८ वर्ष की आयु में ली आखरी सांस

Aman Samachar

मुस्लिम बाहुल्य भिवंडी में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न 

Aman Samachar

बकायेदारों के 11फ़्लैटो की जलापूर्ति खंडित व बिजली मोटर जब्त‌

Aman Samachar
error: Content is protected !!