Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पर्यावरण संवर्धन के लिए मेरी वसुंधरा अभियान शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ]  मेरी वसुंधरा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए जिला परिषद् के अधिकारीयों व कर्मचारियों ने हरित ई शपथ लिया है। राज्य सरकार के पर्यावरण व मौसम परिवर्तन विभाग की ओर से जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने आन लाईन हरित ई शपथ दिलाया है। जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें लोगों की हिस्सेदारी बढ़ने का प्रयास शुरू है।

                        जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण के लिए मेरी वसुंधरा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला परिषद् की अध्यक्षा सुषमा लोने ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. भाऊसाहेब दांगडे ,उपाध्यक्ष सुभाष पवार के मार्गदर्शन में अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके   आन लाईन हरित ई शपथ में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. रुपाली सातपुते ,  उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजिंक्य पवार ,चंद्रकांत पवार ,प्रकल्प संचालक छायादेवी शिसोदे , पशुसंवर्धन अधिकारी डा. लक्षमण पवार , जिला आरोग्य अधिकारी डा. मनीष रेगे , कार्यकारी अभियंता ,ग्रामीण जलापूर्ति एच एल भस्मे , जिला कार्यक्रम अधिकारी , महिला व बाल विकास संतोष भोसले ,शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शेषराव बड़े , कार्यकारी अभियंता निर्माण कार्य नितिन पालवे , अतिरिक्त जिला आरोग्य अधिकारी डा. संतोषी शिंदे , सहायक गट विकास अधिकारी ग्राम पंचायत हनुमंतराव दोडके आदि विविध विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।इसी तरह तहसील स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों ने हरित ई शपथ लिया है। जिला परिषद् की अध्यक्षा सुषमा लोने ने कहा है कि जिले अभियान की सफलता के लिए आवश्यक प्रयास शुरू है। जिले में पर्यावरण संवर्धन , संरक्षण व मौसम परिवर्तन के लिए राज्य शासन के दिशानिर्द्शों के अनुसार कार्य किया जायेगा। लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए जिला परिषद् की ओर से जनजागरण कर लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने का उद्देश्य है।

संबंधित पोस्ट

तीन कोविड अस्पताल के माध्यम से शीघ्र 2500 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

14 राज्यों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में ई-स्टांपिंग सुविधा का डिजिटल शुभारंभ

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा को लगातार 11वीं बार ‘डबल ए प्लस स्टेबल’ राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग मिली

Aman Samachar

मनपा के आगामी बजट में नागरिकों के सुझाव होंगे शामिल – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

सफाई कामगारों के साथ विधायक केलकर ने फराल का लिया आनंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!