Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधउत्तर प्रदेशकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़दिल्लीदेश विदेशप्रापर्टीफोटो गैलरीबिहार झारखंडब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यवीडियोसामाजिकस्वास्थ्यहलचल

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है और वह अब टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए बता कि आमिर का दो बार टेस्ट कराया गया था और दोनों ही बार वह नेगेटिव पाए गए। टी20 सीरीज खेलने के लिए आमिर इंग्लैंड रवाना हुए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। पीसीबी का कहना था, “आमिर 24 जुलाई को पाकिस्तान से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। यूके के दिशा निर्देश के मुताबिक उनको 5 दिन की आइसोलेशन की अवधी में रखा गया था और इस दौरान दो बार टेस्ट भी करवाया गया।”

बच्चे के जन्म की वजह से आमिर ने इंग्लैंड के दौरे से नाम वापस लिया था। पिता बनने के बाद 24 जुलाई को वह इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। आमिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और वह इंग्लैंड में टी20 मैचों की सीरीज के लिए पहुंचे हैं। 28 अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना है। 5 अगस्त से सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है।

संबंधित पोस्ट

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar

बिहार विधासभा आम चुनाव 2020 तय करेंगे देश की राजनीति की दिशा ,  केंद्र सरकार के किसान ,मजदूर व मुस्लिम समाज संबंधी विधेयक के बाद बिहार का पहला चुनाव

Aman Samachar

घर घर तिरंगा की तर्ज पर हर युवक को सैनिक प्रशिक्षण

Aman Samachar

विकास योजनाओं व इन्फ्राट्रकचर के चलते मुंब्रा बदल रहा है – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक स्थल के रूप में पुनार्विक्सित करने की मंजूरी – विनय सहस्रबुद्धे 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोयल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण

Aman Samachar
error: Content is protected !!