Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सफाई कर्मचारी नहीं, बल्कि ‘स्वच्छता दूत’ हैं सफाईकर्मी –  संजय केळकर

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे के विधायक संजय केळकर की सामाजिक संस्था ‘संजय फाउंडेशन’ की ओर से सफाई कर्मचारियों के सम्मान और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘एक फराळ सफाई दूतों के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दादोजी कोंडदेव स्टेडियम स्थित कामगार खाड़ी, पेटी क्रमांक-2 में आयोजित यह कार्यक्रम इस वर्ष अपने 10वें वर्ष में पहुंच गया।
        इस कार्यक्रम का आयोजन नगर सेविका उषा वाघ, विशाल वाघ और संजय फाउंडेशन के महेश विनेरकर ने किया था। इस अवसर पर नगरसेविका नम्रता कोळी, जयेंद्र कोळी, पूर्व नगरसेवक संतोष सालवी, नितीन ढमाले, रक्षा यादव, परेश कोळी, मनपा के लक्ष्मण पुरी, संजीव रणदिवे सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक संजय केळकर के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक संजय केळकर ने सफाई कर्मचारियों की अनेक समस्याओं को हल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सफाई कर्मचारियों के लिए उनका योगदान किसी देवदूत से कम नहीं है।
      मनपा के लक्ष्मण पुरी ने महाभारत के संजय का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह महाभारत के संजय को दूर की घटनाएं दिखाई देती थीं, उसी तरह आज के संजय यानी विधायक संजय केळकर को सफाई कर्मचारियों के भविष्य और उनकी समस्याओं की चिंता रहती है। कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय केळकर ने सफाई कर्मचारियों को दिवाली का फराळ (मिठाई और नाश्ता) वितरित किया। उन्होंने स्वयं कर्मचारियों के साथ फराळ किया और उनसे खुलकर बातचीत की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने भी उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
         विधायक संजय केळकर ने कहा कि सफाई कर्मचारी कहना उचित नहीं है, बल्कि उन्हें ‘स्वच्छता दूत’ कहना चाहिए। यही लोग हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी इन स्वच्छता दूतों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में संस्कार संस्था के माध्यम से कुछ सफाई दूतों का तत्कालीन राज्यपाल के हाथों राजभवन में सम्मान भी कराया गया था। कार्यक्रम के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सामाजिक संवेदनशीलता और दीपावली की खुशियां साझा करने का संदेश दिया गया।

संबंधित पोस्ट

गायमुख से कैडबरी जंक्शन मेट्रो का पहला फेज़ दिसंबर में शुरू होगा –  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

विनोद कजानिया वाल्मिकी विकास संघ के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Aman Samachar

सीएसआर सिडबी ने, आकांक्षाओं को वास्तविकता में परिवर्तित करते हुए मनाया महिला दिवस

Aman Samachar

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य सरकार पर फिर लगाया गंभीर आरोप

Aman Samachar

 नींद से महरूम हैं तो तत्काल इलाज कराने की जरूरत है –  डॉ. अर्णब बेरा

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये  देने की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!