Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एनईएमएल के लिए क्लीयरिंग बैंक बनने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल के साथ किया एमओयू साइन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रीमियम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनईएमएल मार्केट प्लेस और प्रोक्योरमेंट / ऑक्शन प्लेटफॉर्म के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस को हैंडल करने हेतु “क्लियरिंग बैंक” बनने के लिए, एनसीडीईएक्स ई मार्केट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एनईएमएल के एमडी और सीईओ, श्री मृगांक परांजपे और बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक, श्री जगदीश तुंगरिया ने आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

 एनसीडीईएक्स ई मार्केट्स लिमिटेड (एनईएमएल) एक लीडिंग इंडियन इलेक्ट्रॉनिक वेब बेस्ड, ऑनलाइन, कमोडिटीज स्पॉट मार्केट और सर्विसेज कंपनी है। यह फाइनेंशियल मार्केट्स और स्पॉट मार्केट्स के सर्वोत्तम फीचर्स का मिश्रण(संयोजन) है।

 इस अवसर पर बोलते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा के जोनल हेड, मुंबई जोन, श्री जगदीश तुंगरिया ने कहा, “यह टाइ-अप दोनों संस्थानों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खोलता है। बैंक देश भर में एग्रीकल्चर मार्केटिंग फेडरेशंस और अन्य खरीद एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप करेगा और देश भर में अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से एग्री ई-कॉमर्स में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा।”

 एनसीडीईएक्स ई मार्केट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ मृगंक परांजपे ने कहा, “अपने क्लियरिंग बैंक पार्टनर के रूप में हम बैंक ऑफ बड़ौदा का स्वागत करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का व्यापक नेटवर्क और टेक्नोलॉजी स्किल्स देश भर में एनईएमएल मेंबर्स को अपने एग्रीकल्चर बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

संबंधित पोस्ट

विधायक जीतलाल पटेल ने जन समस्या की सुनवाई कर निराकरण का दिया भरोसा

Aman Samachar

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व एजेंस फ्रांसेई डी डेवेलोपेमेंट के बीच हरित वित्तपोषण के लिए समझौता 

Aman Samachar

Aman Samachar

कलवा पूर्व मनपा स्कूल में कोरोना का टीकाकरण केंद्र शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

भारत पेट्रोलियम बैंक ऑफ़ बड़ौदा RuPay NCMC प्लैटिनम इंटरनेशनल को-ब्रांडेड डेबिट कार्ड किया लॉन्च 

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण, व्यापक एडटेक प्रॉडक्ट सूट वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!