Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबर

कोरोना जांच की दर 4500 रूपये से घटाकर 980 रूपये निर्धारित – राजेश टोपे

मुंबई [ युनिस खान ]  कोरोना की जांच के लिए निजी प्रयोग शाला  दर एक बार फिर राज्य सरकार ने निर्धारित कर दिया   है।  प्रति जांच में 200 रूपये की कमी किये जाने से आम नागरिकों  राहत  राहत मिलने वाली है। इस आशय की जानकारी राज्य के आरोग्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।   नए निर्णय के अनुसार कोरोना की जांच के लिए तीन चरणों में जांच की दर निर्धारित की गयी है। प्रयोगशाला में जांच करने पर 980 रूपये चार्ज लिया जा सकेगा। इसी तरह कोविड सेंटर ,अस्पताल , क्वारंटाइन सेंटर में प्रयोगशाला से सेम्पल लेकर जांच करने के लिए 1400 रूपये व अस्पताल से घर जाकर सेम्पल लेकर जांच करने पर 1800 रूपये अधिकतम चार्ज लिया जा सकेगा।  इस निर्धारित दर से अधिक कोरोना जांच का चार्ज नहीं लिया जा सकेगा। आरोग्य मंत्री टोपे ने कहा है कि सामान्य आदमी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने नयी दर निर्धारित किया है। कोरोना जांच की निजी प्रयोग शाळा की दर में कमी लाकर मरीजों को राहत देने का सरकार का प्रयास है।  कोरोना जांच की दर 4500  रूपये से घटाकर 980 रूपये की गयी है।  इससे अधिक चार्ज प्रयोग शाला नहीं ले सकती यह दर निजी प्रयोग शालाओं के लिए अनिवार्य है। राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिए जांच पर जोर दिया जा रहा है। प्रति दस लाख जनसँख्या पर 70 हजार जांच किया जा रहा है जिसे अधिक बढाने का प्रयास है। इससे कोरोना पर अधिक नियंत्रण लाया जा सकेगा। राज्य में संशोधित दर के अनुसार कोरोना जांच का चार्ज लिया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी , मनपा आयुक्त को ध्र्यान देने का आवाहन राज्य के आरोग्य मंत्री टोपे ने किया है।

संबंधित पोस्ट

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin

उद्योग जगत के प्रणेता जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा , 1938 में जेआरडी टाटा को टाटा समूह में शीर्ष पद पर पदोन्नत 

Aman Samachar

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

Admin

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin

कोंकण के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण का कार्य सात दिन में शुरु करें – रवींद्र चव्हाण

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!