Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

1 मई से 18 वर्ष से अधुक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू , पंजीकरण कराना अनिवार्य

नई दिल्ली [ युनिस खान ]  कोरोना महामारी से बचने के लिए 1 मई से 18 बर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो रहा है। इसके लिए 28 अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है।  केंद्र सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों के टीकाकरण की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर दल दी है वहीँ राज्य सरकारों के साथ वैक्सीनेशन में निजी सेक्टर को शामिल करने की अनुमति दी गयी है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त वैक्सीन की मुफ्त योजना केंद्र सरकार की शुरू रहेगी।

केंद्र सरकार की 18 वर्ष के ऊपर को लोगों को वैक्सीन देने की घोष करने के बाद 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने वैक्सीन लगाने की घोषणा किया है।  इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले मुफ्त वक्सीन लगाने की घोषणा किया है। इसी तरह मुफ्त वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र ,हिमांचल ,राजस्थान ,दिल्ली ,बिहार , झारखण्ड ,पंजाब , हरियाणा ,सिक्किम , पश्ची बंगाल ,असम , गोवा , तमिलनाडु ,तेलंगाना ,आँध्रप्रदेश ,केरल , ओड़िसा ,जम्मू कश्मीर ,गुजरात ,कर्नाटक ,उत्तराखंड ,आदि शामिल है।  कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सरकारी अस्पताल में केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन देने की योजना शुरू हुई। दुसरे चरण में 45 आयु से ऊपर के लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी रही है। महाराष्ट्र सरकार समेत कुछ राज्यों से और कम आयु के लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया था।

अब 18 वर्ष आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति देते हुए उसका खर्च राज्य सरकारों पर डालते हुए निजी क्षेत्र की भू अनुमति दे दी है।  अब राज्य सरकारों के साथ निजी क्षेत्र भी उत्पादक कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकेगे। वैक्सीन उत्पादक कंपनियों से जानकर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने जो आर्डर दिए हैं उसे पूरा करने में कुछ समय लग सकता है।  इससे पता चलता है कि १ मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन में कुछ समय लग सकता है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है। जबकि 45 वर्ष यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे लोग सीधे टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगाव सकते है। कोरोना वैक्सीन के लिए आरोग्य सेतु एप्प और कोविन वेबसाईट पर पंजीकरण कराना होगा।  इसके लिए आधार , पैन या  अन्य कोई फोटो आयडी के आधार पर जानकारी देना होगा।  इसका मोबाईल के ओटीपी से सत्यापन होगा और एक मोबाईल से अधिकतम चार लोगों का पंजीकरण किया जा सकेगा।

संबंधित पोस्ट

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

Aman Samachar

पेडिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करके ठाणे-मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी से मुक्त बनाया जाएगा – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

जल्द ही स्मार्ट ई-बसें एसटी बेड़े में शामिल होंगी – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

शातिर मोबाईल चोर को औरंगाबाद से गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस ने 8 मोबाईल बरामद किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!