Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा के सभी 33 नगर सेवक अपना 3 माह का मानधन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करेंगे

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की समस्या से निपटने के लिए ठाणे के राकांपा नगर सेवक तीन माह का अपना मानधन मुख्यमत्री सहायता निधि में देंगे। प्रतिकूल परिस्थियों में राज्य की आघाडी सरकार कोरोना महामारी को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से टीकाकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस   आशय की जानकारी देते हुए मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने कहा है कि वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर नगर सेवकों की सहमती से निर्णय लिया गया है।

                मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नगर सेवक नजीब मुल्ला , हनुमंत जगदाले समेत सभी 33 नगर सेवकों से चर्चा कर 3 माह का मानधन मुख्यमंत्री सहायता निधि न जमा कराने का निर्णय लिया है। राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री  डा जितेन्द्र आव्हाड के आदेश व राकांपा शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में राकांपा के सभी 33 नगर सेवक अपना तीन माह का मानधन देने से करीब 15 लाख रूपये जमा होगा।  राज्य में कोरोना के बढ़ते संकट को कम  करने में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रयासों से सफलता मिल रही है।  राज्य न कोरोना की वैक्सीन की केंद्र से आपूर्ति न होने  टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार के प्रयास से काफी कमी आ रही है। अभी कोरोना मरीजों के उपचार व टीकाकरण के लिए अधिक मदद की आवश्यकता है। राज्य की कोरोना समस्या को देखते हुए राकांपा ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में मानधन देने का निर्णय लिया है।

संबंधित पोस्ट

अब इंश्‍योरेन्‍सदेखो के प्‍लेटफॉर्म पर मिलेंगी एलआईसी की पॉलिसीज   

Aman Samachar

वर्सोवा खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी आपरेटर के परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

एसआरडी की ठाणे में पहली सोसायटी को 17 वर्ष बाद मिली ओसी 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में चौबीस घंटे में 218 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले , 4 मरीजों की मौत हुई 

Aman Samachar

ठाणे में म्हाडा के चितलसर-मानपाड़ा के घरों की कीमतें कम की जाएंगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

डीजी ठाणे स्कॉच गोल्ड अवार्ड समेत तीन परियोजनाएं स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!