Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित कर मनाया 115वां स्थापना दिवस 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज 20 जुलाई, 2022 को अपना 115वां स्थापना दिवस मनाया। बैंक ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में पाँच ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तियों/कंपनियों को ‘बड़ौदा सन अचीवमेंट अवार्ड्स 2022′ से सम्मानित किया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया तथा अपने इस सफ़र के दौरान दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने।

         बैंक की 115वीं वर्षगांठ की थीम “अभिवर्धित तकनीक, समृद्ध जीवन ” है जिससे ग्राहकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने, बेहतर और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएँ प्रदान करने, प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाने, धोखाधड़ी को रोकने तथा ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने में बैंक में टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी) की अहम भूमिका उजागर होती है। वर्ष 2021 में बैंक ने ‘बॉब वर्ल्ड’ को लॉन्च किया – जो बैंकिंग से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला प्लेटफ़ॉर्म है, और यह रिटेल बैंकिंग से संबंधित लगभग 95% सेवाएं उपलब्ध कराता है। वर्तमान में इसके सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 23 मिलियन से अधिक है।

         बैंक के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा ने कहा कि वास्तव में यह एक ऐतिहासिक अवसर है। बैंक का स्थापना दिवस बैंक की उपलब्धियों पर विचार करने का सबसे अच्छा समय है, लेकिन इससे भी अहम् बात यह है कि हमारी निगाहें भविष्य की ओर होनी चाहिए। हमारी विरासत काफी समृद्ध है और हमारे ग्राहकों का भरोसा ही इसकी बुनियाद है। इतना ही नहीं, बीते कुछ सालों में बैंक ने अपने ग्राहकों की निरंतर बदलती जरूरतों और उनकी उम्मीदों के साथ तालमेल बिठाते हुए कई रणनीतिक बदलाव किए हैं। बॉब वर्ल्ड हमारे इन प्रयासों का केंद्र बिंदु है, जिसके जरिए ग्राहक अपनी उंगलियों पर विश्व स्तरीय बैंकिंग सेवाओं अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।”

         श्री चड्ढा ने कहा कि “आज हमें ‘बड़ौदा सन अचीवमेंट अवार्ड्स’ के विजेताओं को सम्मानित करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है। इन सभी ने कुछ अलग कर दिखाने का संकल्प लिया है और ये स्थानीय समुदायों और हमारे समाज की भलाई के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में, अपने 115वें स्थापना दिवस के मौके पर हमारा लक्ष्य उनके नक़्शेक़दम पर चलना और एक बार फिर देश के विकास में भागीदार बनने का संकल्प लेना है।”

        ‘बड़ौदा सन अचीवमेंट अवार्ड्स 2022’ पाँच श्रेणियों अर्थात् स्टार्ट-अप, एमएसएमई टेक, एग्री टेक, समाज सेवा तथा प्रकृति/वन्यजीव संरक्षण में प्रदान किया गया। इसके लिए प्राप्त नामांकनों का मूल्यांकन एक बाहरी निर्णायक-मंडल द्वारा किया गया, जिसमें देश के जाने-माने विचारक शामिल थे। ‘बड़ौदा सन अचीवमेंट अवार्ड्स 2022’ के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

  • स्टार्ट-अप: सुश्री सुहानी मोहन और श्री कार्तिक मेहता, सरल डिजाइन्स (महाराष्ट्र) – इन्होंने अपने इनोवेशन के जरिए मेन्स्ट्रुएशन (Menstruation)को सभी के लिए सुरक्षित बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया और पथप्रदर्शक की भूमिका निभाई।
  • एमएसएमई टेक: श्री वाई. के. बेहानी और श्री एन. के. बेहानी, टेक्नो वाल्व्स (पश्चिम बंगाल) – देश और दुनिया भर के बाजारों के लिए उच्च दबाव वाले गैस सिलेंडर वाल्व निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।
  • एग्री टेक: सुश्री माला कुमारी, नंदिनी एग्रो ग्रुप (बिहार) – उन्होंने मशरूम की खेती में कुछ अलग करके दिखाया, जिससे पूरे गाँव के उत्थान में मदद मिली।
  • समाज सेवा: सुश्री आशा सावर्डेकर (गोवा) – उन्होंने निस्वार्थ भाव से बुजुर्गों की देखभाल की है और बहुत से लोगों के जीवन में आशा की किरण बनकर सामने आई हैं।
  • प्रकृति/वन्यजीव संरक्षण: श्री हिम्मतराम भम्भु (राजस्थान)- उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण और वन्यजीवों की हिफाज़त के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
  •             अपने 115वें स्थापना दिवस समारोह में बैंक ने अपने ब्रांड एंडोर्सर्स तथा भारतीय खेल जगत के आइकॉन, पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को भी सम्मानित किया।

संबंधित पोस्ट

कचरा वर्गीकरण न करने वाली सोसायटियों के खिलाफ कार्रवाई का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

Aman Samachar

रियल इस्टेट को रेडी रेकनर रेट अपडेट का सकारात्मक प्रभाव – जितेन्द्र मेहता

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की

Aman Samachar

मैजिकब्रीक्स ने रियल एस्टेट सेक्टर की अप -टु -डेट जानकारी के लिए लाई नई सुविधा मैजिकहोम्स

Aman Samachar

कलवा मनीषा नगर में म्हाडा के विकास करने से लोगों के अधिकार का घर मिलेगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!