Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

डॉ. कमल जैन चिन्मय सागर कोरोना वॉरियर एवार्ड से सम्मानित

 भिवंडी [ एम हुसैन ] भिवंडी के डॉ. कमल जैन को उनकी सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए चिन्मय सागर कोरोना वॉरियर एवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह एवार्ड उन्हें मुंबई के लेडी रतन टाटा इंस्टीट्यूट में हुए एक कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश के.के. तातेड़ द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर बांबे हॉस्पिटल के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम भंसाली, डॉ. विकास ओसवाल एवं डॉ. एम.एम.बेगानी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित  थे। डॉ. कमल जैन ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगभग 600 लोगों को सलाह देकर उन्हें एवं उनके परिवार को कोरोना से मुक्त करने का प्रयास किया है। कोरोना मरीजों के लिए डॉ. कमल जैन के मानवतावादी सेवा लिए उन्हें श्री चिन्मय सागर चैरिटेबल ट्रस्ट एंड वर्ल्ड जैन डॉक्टर्स फोरम द्वारा चिन्मय सागर कोरोना वॉरियर एवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। 

संबंधित पोस्ट

नागरिकों से मिलने के लिए मनपा के नगर अभियंता पहुंच से बाहर

Aman Samachar

प्रभाग स्तर पर कोरोना टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने ने विधायक ने की मांग

Aman Samachar

क्लस्टर योजना लागू करते समय 170 एकड़ दस हिस्सों में क्रियान्वित की जाए – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

वनमंत्री संजय राठोड को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

महाराष्ट्र में ‘लैंड टाइटलिंग एक्ट’ पर ऐतिहासिक फैसला जल्द – चंद्रशेखर बावनकुले 

Aman Samachar

वैक्सीन की दो खुलाक लेने वालों को लोकल ट्रेन में यात्रा की टिकट देने की नगर सेवक ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!