Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जलापूर्ति यंत्रणा की मरम्मत के चलते शुक्रवार को जलापूर्ति बंद 

ठाणे [ युनिस खान ]  स्टेम वाटर डिस्ट्रिब्यूशन एंड इन्फ्रा कंपनी के जलापूर्ति यंत्रणा की आवश्यक देखरेख व मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार 21 मई की सुबह 9 बजे से शनिवार 22 मई   की सुबह 9 बजे के दौरान जलापूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह एमआयडीसी के बारवी जलाशय के शुद्धिकरण व जलापूर्ति यंत्रणा की मरम्मत के लिए गुरूवार की रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।  इस दौरान मनपा अपनी जलापूर्ति योजना से चरणबद्ध तरीके के जलापूर्ति करेगी।

            शुक्रवार 21 मई की सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक शहर के घोडबंदर रोड , पातली पाडा , हीरानंदानी इस्टेट ,ब्रम्हांड , विजयनगरी , गायमुख ,गांधीनगर , सुरकरपाडा ,   बालकुम ,माजीवाडा , मानपाडा ,कोठारी कम्पाउंड , पवारनगर व आजाद नगर इलाके में जलापूर्ति खंडित रहेगी। इसी  तरह शुक्रवार की   शाम 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे के दौरान कलवा , साकेत , रुतुपार्क ,सिद्धेश्वर , जेल टैंक , जानसन , इटरनिटी , समता नगर व मुंब्रा के कुछ इलके में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह एमआयडीसी के बारवी जलाशय के शुद्धिकरण व जलापूर्ति यंत्रणा की मरम्मत के चलते  कलवा , मुंब्रा ,इंदिरा नगर वागले आदि इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद एक दो दिन जलापूर्ति कम दबाव से होने की आशंका हैं। मनपा के जलापूर्ति विभाग की ओर से असुविधा के लिए नागरिकों से सहयोग का  आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

31 दिसंबर 2023 तक बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत दंड राशि में छूट

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में सोमवार से शुरू होंगे टीकाकरण केंद्र – महापौर

Aman Samachar

2050 तक भारत में 14 मिलियन लोगों के मनोभ्रंश से पीड़ित होने की संभावना – डॉ. कुमावत 

Aman Samachar

यह सरकार कलाकारों को अवसर देने के साथ उनका सम्मान भी करती है –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने 75 की मानव श्रृंखला बनाकर मनाया जश्न

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल ने उन्नत तकनीक की शुरुआत कर की बैरिएट्रिक सर्जरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!