Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना आरटी पीसीआर जांच के लिए बगैर स्वैब लिए बोगस कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देने वाले मनपा के दो अस्थाई आरोग्य कर्मचारियों को पुलिस  गिरफ्तार कर कर लिया है। दोनों एक हजार , डेढ़ हजार रूपये लेकर बगैर स्वैब लिए आधार कार्ड लेकर रिपोर्ट दे रहे थे।

                पुलिस की अपराध शाखा यूनिट 5 के वरिष्ठ निरीक्षक विकास घोडके ने बताया कि कोरोना की आरटी पीसीआर के लिए बगैर स्वैब लिए सिर्फ आधार नंबर लेकर 1250 रूपये लेकर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देने की सूचना मिली थी। पुलिस ने डमी ग्राहक भेजकर दो मृत व्यक्ति के आधार कार्ड के सहारे बोगस निगेटिव रिपोर्ट के लिए भेजा। इसी के साथ आरोपी के बैंक खाते में 2500 रूपये भेज दिया। आरोपी के द्वारा बोगस कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देने के समय पुलिस ने जाल बिछाकर रंगेहाथो अपने कब्जे में ले लिया। उसके पास बोगस आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अफसर तेजपाल मंगवाना [34] दादोजी कोडदेव स्टेडियम ,ठाणे  व सकपाल भाष्कर धवने [34 ] सम्राट नगर मुंब्रा निवासी बताये गए है।  दोनों आरोपी मनपा के कोविड सेंटर में ठेका पद्धति से वार्ड ब्वाय का काम कर रहे थे। किसी को आरटी पीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता होने पर दोने बगैर किसी जांच के एक – डेढ़ हजार रूपये लेकर बोगस रिपोर्ट बनाकर देते थे। स्वैब न लेकर टेस्टिंग स्टिक लैब में लेते थे और स्वैब न मिलने पर रिपोर्ट निगेटिव आ जाती थी। इस तरह निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट देकर कमाई करते थे।  मनपा की ओर से आरटी पीसीआर जांच मुफ्त होने के बावजूद दोने पैसे लेकर शासन को धोखा दे रहे थे। इससे पॉजिटिव होने से दूसरों में कोरोना वायरस फैलाने की आशंका होती थी।  अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे   है।

संबंधित पोस्ट

होम क्रेडिट इंडिया ने भृगु सहगल को चीफ सेल्स ऑफिसर के पद पर किया नियुक्त 

Aman Samachar

सी20 के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई 

Aman Samachar

मुंबई में बिजली की कमी दूर करने के तरीके तलाशने की जरुरत – निनाद पितले

Aman Samachar

प्रेमिका की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

जमील शेख हत्याकांड में पुलिस ने कानून की हत्या की – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

दो मंजिला घर ढहने से एक व्यक्ति की मृत्यु व छः महिला व पुरुष घायल , दो की स्थिति गंभीर

Aman Samachar
error: Content is protected !!