Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया अभिवादन 

ठाणे [ युनिस खान ]  शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर संस्कार क्लासेस में शहीद दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर देश में अमर शहीदों को याद किया गया। क्लासेस से जुड़ी महिला शक्तियों ने शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके बलिदान को याद को याद करते हुए बच्चों को देश की स्वतंत्रता की रक्षा करने का सन्देश दिया है।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने तीनों अमर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण किया। संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या ने सभी बच्चों को शहीद भगत सिंह के बारे में जानकारी देते कहा कि आज उन्ही स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से हमें आजादी मिली है। बताया। उन्होंने कहा कि तीनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। इस बलिदान से सीख लेते हुए देश के प्रति हर भारतीयों में प्रेम और अपनापन होना चाहिए। यदि देश पर किसी तरह का खतरा आता है तो जान की बाजी लगाने से कोई भारतवासी नहीं चुकेगा। मौर्या ने कहा कि जिस उम्र में आज के युवक अपना लक्ष्य तय नही कर पाते हैं, उस उम्र में इन तीनों शहीदों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। इसलिए हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देशहित के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर क्लासेस की मौर्या मेडम के साथ ही अध्यपिका श्वेता सिंह, शिक्षा यादव , निधि सिंह, रंजना यादव व अन्य महिलाओं के साथ ही विद्यार्थीगण उपस्थित थी।

संबंधित पोस्ट

ग्लोबल अस्पताल में महाविद्यालय से उत्तीर्ण यूनानी डाक्टरों की सेवा लेने का भाजपा ने लगाया आरोप 

Aman Samachar

किसान मजदूर विरोधी केंद्र के क़ानून के खिलाफ शहर कांग्रेस ने एकत्र किये 2 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

दिवा खाड़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई,  लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट 

Aman Samachar

ईटीसी विकलांग शिक्षा, प्रशिक्षण केंद्र का एसएससी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत

Aman Samachar

 रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वस्थ्य रहने के नियमित योग करना चाहिए – बी पी एस राज    

Aman Samachar
error: Content is protected !!