Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा संचलित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में म्युकरमायकोसिस के 5 मरीजों का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया है। आपरेशन करने में डाक्टरों की टीम की सफलता के बाद महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने नागरिकों से आवाहन किया है कि वे घबराएँ नहीं उपचार कराने के लिए आगे आये।

                 गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बाद म्युकरमायकोसिस बीमारी आने से लोगों में चिंता फैलने लागी। इसके उपचार व आपरेशन के लिए मनपा ने अपने कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में स्वतन्त्र कक्ष स्थापित कर हुए एक टीम गठित किया।  ठाणे के ग्लोबल कोविड अस्पताल से   म्युकरमायकोसिस के 5 मरीजों को कलवा अस्पताल में भेजा गया।  जिनका तत्काल उपचार शुरू किया गया।  कोरोना की पहली लाट जून से अगस्त माह में 2 मरीज व दूसरी लाट फरवरी से अप्रैल के दौरान 3 मरीज कोरोना उपचार के बाद   म्युकरमायकोसिस से पीड़ित हो गए।  इन पाँचों मरीजों का कलवा की मनपा अस्ताल में आपरेशन कर दवा उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दे दी गयी।   म्युकरमायकोसिस के उपचार पद्धति के लिए डेंटिस्ट ,ईएनटी सर्जन एवं आय स्पेशलिस्ट , भूल तग्य डाक्टरों की टीम ने आपरेशन किया है।  इसमें मेडिसीन विभाग के डा योगेश शर्मा ,डा सुमन राठोड ,शस्त्रक्रिया विभाग की डा श्वेता बाविस्कर , डा अमोल खले आदि तग्य डाक्टरों का समावेश है।

संबंधित पोस्ट

486 अकस्मिक मृत्यु के बारे में 7 दिनों में पक्ष रखने का जिला प्रशासन का आवाहन 

Aman Samachar

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

वंचित बच्चों को मिलेगी पौष्टिक बर्फी और लड्डू , पोषण सुधार हेतु सीएचएफ, इस्कॉन का अभियान

Aman Samachar

आवश्यक सेवा कर्मियों के साथ जन प्रतिनियों को कोरोना टीका  प्राथमिकता से उपलब्ध करने की महापौर ने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

मेडिका की ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ कैंसर रोगियों को देगा एक नया जीवन 

Aman Samachar

पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (पीजी) मेडिकल कॉलेज शुरू करने की योजना की मनपा आयुक्त ने की समीक्षा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!