Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बाल्या मामा ने शिवसेना की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा , कांग्रेस में जाने की अटकलें

भिवंडी [ एम हुसेन ]  ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति में दबदबा रखने वाले शिवसेना के पूर्व जिला संपर्कप्रमुख तथा ठाणे जिला परिषद के आरोग्य व बांधकाम समिति के पूर्व सभापति सुरेश म्हात्रे ( बाल्या मामा ) ने अंदरूनी गटबाजी से तंग आकर शिवसेना की सदस्यता सहित अपने ठाणे जि.प.सदस्यता पद से भी इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश पाटील को शाविवार की इस्तीफ़ा शौन्पा है ।  उनके इस्तीफे से ठाणे जिला के ग्रामीण क्षेत्र में शिवसेना को बडा झटका लगा है ।                उल्लेखनीय है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा के विरुद्ध शिवसेना नेतृत्व ने  लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं दी । पार्टी द्वारा की जा रही उपेक्षा से बाल्या मामा के समर्थकों में प्रचंड नाराजगी व्याप्त थी। अंततः व्यक्तिगत कारण बताते हुए सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने शिवसेना की सदस्यता व जिला परिषद की सदस्यय पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले का बाल्या मामा के घर आगमन हुआ था।उसी समय से बाल्या मामा के अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में जाने की अटकलें लगायी जा रही थी । उनके इस्तीफे के बाद चर्चा  बाल्या मामा शीघ्र रूप से कांग्रेस में प्रवेश कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक मैसेज डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – योगेश चव्हाण 

Aman Samachar

वरिष्ठ समाज सेविका सुमन अग्रवाल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Aman Samachar

ग्लोबल कोविड अस्पताल के 46 डाक्टरों को सेवा से निकालने नहीं देंगे – अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

कार देखो ने शरद सक्सेना को यूज्‍ड कार बिजनेस का सीईओ बनाया 

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Aman Samachar

नवी मुंबई में उत्साह पूर्वक 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!