Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फिल्म अभिनेत्री मीरा चोप्रा टीका के लिए बनी कोविड सेंटर की सुपरवाईजर

ठाणे [ युनिस खान ] तमिल , तेलगू , हिन्दी फिल्म अभिनेत्री को मनपा के पार्किंग प्लाजा की सुपरवाईजर दिखाकर टीका लगाने  का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है।  पहले से ही मनपा टीकाकारण केन्द्रों पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे थे। वहीँ अभिनेत्री मीरा चोप्रा को टीका लगाने की जानकारी सामने आते ही भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने कहा है की विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को टीका से वंचित हैं। विद्यार्थियों को टीका लगाने के लिए निर्णय लेने का मनपा के पास समय नहीं है।

मनपा के पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर के ठेकेदार ओम साईं आरोग्य केयर प्रायवेट लिमिटेड की ओर से जारी मीरा चोप्रा का पहचान पत्र सामने आया।  जिसमें उसे पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर का सुपरवाईजर दिखाया गया है। पात्र न होने के बावजूद उसे आरोग्य कर्मचारी बनाकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का मामला सामने आते ही सवाल उठाने लगा है।   भाजपा गटनेता  डुंबरे ने कहा है कि आयु से आपात्र अभिनेत्री को कोरोना वैक्सीन का टीका   दिया गया जिससे अनेक वीआयपी को टीका लगाने की आशंका होने लगी है। उन्होंने ओम साईं   आरोग्य केयर ठेकेदार कंपनी के अधिकारीयों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग किया है। उन्होंने फ्रंट लाईन वर्कर , आरोग्य सेवा के कर्मचारियों के टीकाकरण के कागजाद की जांच करने की मांग उठाया है।  डुंबरे ने कहा है कि ओम साईं आरोग्य केयर कंपनी के साथ सत्ताधारी शिवसेना व मनपा प्रशासन इसका खुलाशा करे।

संबंधित पोस्ट

शेयर ऑटो रिक्शा पर रोक , कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले 767 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Aman Samachar

सहायक आयुक्त सहित 16 कर्मचारी हुए मनपा से सेवा निवृत्त

Aman Samachar

 मुंबई पुलिस को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डोनेट किए रेनकोट

Aman Samachar

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

Aman Samachar

फनस्कूल इंडिया के उत्पादों की नई रेंज के साथ इस बार रक्षाबंधन नए तरीके से मनाएं 

Aman Samachar

बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो” विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय परिवहन मार्ग का निर्माण

Aman Samachar
error: Content is protected !!