Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पांच मंजिली इमारत का हिस्सा गिरने से सात लोगों की मृत्यु

उल्हासनगर [ युनिस खान ] शहर के नेहरु चौक इलाके की 26 वर्ष पुरानी पांच मंजिला इमारत की छत का हिस्सा पहली मंजिल पर आने से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी है।  शुक्रवार 28 मई की रात 9 बजे हुई दुर्घटना के बाद पौने एक बजे रात तक चले बचाव कार्य में सभी मृतकों की लाश निकालने में    सफलता मिली है।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के नेहरु चौक , बैंक आफ बरोडा के सामने स्थित साईं शक्ति ईमारत के फ़्लैट क्रमांक 104 , 204 , 304 , 404 व 504 के हाल की छत तल मंजिल पर आ गिरी।  इस दुर्घटना में पुनीत बजोमल चांदवाणी  [ पु 17 ] ,  दिनेश बजोमल चांदवाणी पु 40 ] , दीपक बजोमल चांदवाणी पु 42 ] , मोहिनी बजोमल चांदवाणी [ स्त्री 65 ] , कृष्णा इनूचंद बजाज [पु 24 ] , अमृता इनूचंद बजाज [ स्त्री 54 ] व लवली बजाज  [ स्त्री 20 की मृत्यु हो गयी है। इमारत दुर्घटना के बाद उल्हासनगर अग्निशमन दल ,पुलिस ,एम्बुलेंस समेत ठाणे मनपा के टीडीआरएफ दल के जवान बचाव व राहत कार्य में जुट गए।  रात पौने एक   बजे तक चले बचाव कार्य में सभी मृतकों के शव निकलने में सफलता मिली।   जी प्लस फाईव मंजिली 26 वर्ष पुरानी इमारत में कुल 29 फ़्लैट है जिसमें कुछ हिस्सा गिर गया।

संबंधित पोस्ट

मलेरिया जैसी महामारी वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क –  अभिजीत बांगर

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड प्रतिष्ठित पुरस्कार “सर्वश्रेष्ठ एकीकृत उपस्कर सेवा प्रदाता” से सम्मानित

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र हुआ कोरोना मुक्त , अबतक कोरोना से 1254 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु – सीईओ 

Aman Samachar

 इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी डिजिटल पहचान की रक्षा करें –  साईकृष्णन श्रीनिवासन

Aman Samachar

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

Aman Samachar

मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी के मामले में इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!