Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान स्पर्धा का सफल आयोजन 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान स्पर्धा का आयोजन उर्दू बसेरा हाल में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रफीउद्दीन फकीह हाई स्कूल के चेयरमैन नूह खलील पटेल और मशहूर पत्रकार सईद हमीद (मुंबई)उपस्थित थे।
            विशेष अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी,सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू ,सुपरवाइज़र सिब्तैन कशेलकर,वाई सी एम ओ यू रईस स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी,मौलाना असअद क़ासमी और खान फखरे आलम उपस्थित थे।मुख्लिस मदू सर ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
          प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने कार्यक्रम की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला।स्पर्धा में अलास्का ,अमेज़ॉन ,थार और हिमालय नाम से संबोधित कुल चार टीमों के बारह छात्रों ने भाग लिया।अत्यंत कठिन लेकिन रोचक मुक़ाबले में हिमालय टीम में शामिल अंसारी सुजैद, शेख इब्राहिम और शेख अहसन को प्रथम पुरस्कार,अलास्का टीम में शामिल मोमिन अजहाफ, खान आतिफ और अंसारी अनस को द्व्तीय पुरस्कार एवं अमेज़ॉन टीम में शामिल खान अहसन, मोमिन रूमान और खान मुजतबा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरस्कृत टीमों में शामिल छात्रो को अतिथियों के हाथो से नक़द धनराशि,स्मिरीति चिन्न एवं तोहफे दिए गए।
            कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन सहित सभी अतिथियों ने छात्रों द्वारा कार्यक्रम के शानदार और सफल प्रदर्शन पर ख़ुशी व्यक्त की और छात्रों सहित मार्गदर्शक शिक्षकों मोहम्मद ग़ज़नफ़र सर एवं इम्तियाजुर्रहीम सर को बधाई दी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों ने उपस्थित रहकर मनोरंजन के साथ साथ अपने ज्ञान में बढ़ोतरी की।बारहवीं साइंस के होनहार छात्र खान अम्मार ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा सिब्तैन कशेलकर सर के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में वजाहत मोमिन और फैज़ फकीह सर का विशेष सहयोग शामिल रहा।

संबंधित पोस्ट

ठाणे व नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने गोल्ड लोन पर ब्याज दरें घटाई  

Aman Samachar

गिरफ़्तारी के लिए पुलिस आने से चौथी मंजिल से गिरे आरोपी की मृत्यु

Aman Samachar

म्हाडा के 31 फ़्लैट बेचने वाले बिल्डर पर कार्रवाई नहीं करने का महासभा में उठा मुद्दा

Aman Samachar

अकलोली में पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या से सनसनी 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का आज कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!