Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

मीरा भाईंदर की निर्दलीय विधायक गीता जैन शिवसेना में शामिल

ठाणे [ युनिस खान ] मीरा भाईंदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक गीता जैन मातोश्री में जाकर मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के समक्ष शिवसेना में प्रवेश किया . उद्धव ठाकरे ने विधायक गीता जैन का पार्टी में स्वागत किया है , इस अवसर पर राज्य के नगर विकास व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , सांसद राजन विचारे व विधायक प्रताप सरनाईक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे . गीता जैन भाजपा से मीरा भाईंदर की महापौर रही .गत विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता को पराजित कर विधायक चुनी गयी . चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा के साथ रहने का दावा किया था . अब उनके शिवसेना में प्रवेश करने पर भाजपा को झटका लगा है . भाजपा के कदावर नेता एकनाथ खडसे के राकांपा में जाने के बाद गीता जैन के शिवसेना में जाना भाजपा के लिए एक के बाद दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है .

संबंधित पोस्ट

74 लाख रूपये की एक्सपायरी रासायनिक कीटकनाशक दवा जब्त

Aman Samachar

30 वर्ष पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल आडिट करके 31 दिसंबर तक प्रमाणपत्र पेश करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संस्था ने किया नोटबुक वितरत 

Aman Samachar

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा महेश अग्रवाल की नियुक्ति

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन को सशक्त देशव्यापी आंदोलन करने की जरूरत –  कमलाकांत त्रिपाठी

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण , फेरीवाले , हाथगाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई , सहायक मनपा आयुक्त पर हमला

Aman Samachar
error: Content is protected !!