Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा में कोरोना का पहला मरीज मिलने वाले स्थान में बनी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र शुरू

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर में कोरोना का पहला मरीज मुंब्रा की जिस इमारत में मिला आज उसी जगह कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की गयी है। उसी स्थान में राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के आदेश व नगर सेवक अशरफ पठान शानू के प्रयास से कोरोना अस्पताल शुरू किया गया।

                    मुंब्रा के पिंटयादादा कम्पाउंड की विघ्नहर्ता इमारत में कोरोना का पहला मरीज मिला था।  इसके बाद मुंब्रा में कोरोना मरीज बढ़ने की आशंका को लेकर आरोप लगने लगे थे। गृहनिर्माण मंत्री डा. आव्हाड के मार्गदर्शन में नगर सेवक पठान ने उसी स्थान में कोरोना के रोकथाम व उपचार के लिए हजरत फखरुद्दीन शाह बाबा कौसा हेल्थ सेंटर नामक कोरोना अस्पताल शुरू कराया। उस केंद्र में सैकड़ों कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया गया। आज उसी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। कोरोना काल न अपना घर परिवार छोड़ कोरोना मरीजों की सेवा करने वाले वाले डा. परदेशी को पहला कोरोना टीका का डोज दिया गया।  स्थानीय नगर सेवक पठान की उपस्थिति में वैद्यकीय व आरोग्य सेवा देने वाले 100 कोरोना योद्धाओं को कोरोना टीका का डोज दिया गया। नगर सेवक पठान ने कहा कि मेरी मांग पर गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड के निर्देश पर कोरोना अस्पताल बना और आज उसी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र शुरू हुआ है। इसके लिए हम मंत्री डा आव्हाड , मनपा   आयुक्त डा. विपिन शर्मा ,मनपा अधिकारी गोसावी ,डा. हेमांगी समेत सभी आरोग्य अधिकारी , कर्मचारियों के ऋणी हैं।

संबंधित पोस्ट

सहायक आयुक्त की टीम नें हटाया अतिक्रमण, जागरूक नागरिकों ने किया स्वागत

Aman Samachar

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के जन्म दिन के अवसर पर फूलों का पौधारोपण किया 

Aman Samachar

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

Aman Samachar

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 5 – 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित

Aman Samachar

पडघा से ठाणे एक्सप्रेस वे बनाया जाये –  रईस शेख 

Aman Samachar
error: Content is protected !!