Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस ने एक साथ किया खड्डा भरो आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान  ]  शहर के विभिन्न इलाके की सड़कों की बदहाली से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने अलग अलग हिस्सों में एक साथ आकर खड्डा भरने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया.है। 
          ठाणे की सड़कों पर हुए खड्डों की तस्वीरें विभिन्न अखबारों में प्रकाशित होने के बाद, ठाणे में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया और जिलाध्यक्ष एड  विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में नौपाड़ा, वर्तकनगर की सड़कों पर खड्डा भरकर आंदोलन शुरू कर दिया। घोड़बंदर रोड, ठाणे शहर, वागले इस्टेट आदि इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरकर ठाणे मनपा प्रशासन का विरोध किया। 
           धर्मवीर मेहरोल, प्रकाश मांडवकर, बाबू यादव, अफजल तलवलकर, संजय घग, एड जावेद शेख, अकरम बन्नेखान, मनोज पांडे, भारती जाधव, प्रवीण खेरालिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि वर्तक नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण और ब्लाक अध्यक्ष आनंद सांगले नेतृत्व में खड्डा भरने के लिए आंदोलन किया गया। नौपाड़ा में भी कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था।  सावरकर नगर में आंदोलन का नेतृत्व हिंदूराव गाल्वे और राजू हैबाती ने किया।  जबकि कोपारी में आंदोलन का नेतृत्व भालचंद्र महाडिक और नीलेश अहिरे ने किया।  ठाणे के वागले इस्टेट में अंजनी सिंह और महासचिव मंजूर खत्री , मुंब्रा में अनिल भगत, भोलेनाथ पाटिल और संजय शिदे के नेतृत्व में खड्डा भरो आन्दोलन किया गया। बारिश के चलते शहर की सड़कें खड्डों से दयनीय बन गयी हैं। गणेशोत्सव के पहले हमेशा सडकों की मरम्मत के लिए मनपा को ओर से विशेष रूप से काम किया जाता था।  इस वर्ष गणेशोत्सव से पहले खड्डों को भरने का काम नहीं होने से मनपा के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है।  कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने शहर के विभिन्न इलाकों में खड्डा भरो आन्दोलन कर मनपा को शीघ्र सडकों को खड्डा मुक्त करने की मांग किया है।  

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

Aman Samachar

एंटीजन जांच के बगैर प्रवेश देने वाले दो माल्स से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये दंड 

Aman Samachar

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

Aman Samachar

 अफोर्डेबल हाउसिंग का नया हब बनेगा वासिंद, कई प्रॉजेक्ट शुरू

Aman Samachar

73 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा जिला परिषद का नया मुख्यालय – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!