Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेरी वसुंधरा अभियान का राज्य स्तरीय अमृत सिटी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनी ठाणे मनपा

ठाणे [ युनिस खान ] मेरी वसुंधरा अभियान के तहत राज्य शासन की भूमि , जल ,अग्नि व आकाश आधारित प्रतियोगिता ठाणे मनपा को प्रथम क्रमांक प्राप्त हुआ है। शहर के प्रथम नागरिक महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आन लाईन पद्धति से राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथो पुरस्कत प्राप्त किया है। राष्ट्रीय व राज्य स्तर के अनेक पुरस्कार प्राप्त करने वाली ठाणे मनपा की फेहरिस्त में एक और पुरस्कार जुड़ गया है।

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत वर्ष 2020 – 21 की प्रतियोगिता में 43 शहरों की स्थानीय स्वराज्य संस्थाएं शामिल थी।  इस प्रतियोगिता के अमृत शहर वर्ग में ठाणे मनपा के सर्वोत्तम काम करने के रूप प्रथम क्रमांक का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।  इस दौरान ठाणे मनपा के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में आन लाईन कार्यक्रम में महापौर म्हस्के , मनपा आयुक्त डा शर्मा ,अतिरिक्त आयुक्त गणेश देशमुख , संजय हिरवाड़े , उपायुक्त आशिक बुरपुल्ले ,उप नगर अभियंता अर्जुन अहिरे ,प्रदुषण नियंत्रण अधिकारी मनीषा प्रधान ,कार्यकारी अभियंता सुधीर गायकवाड आदि मनपा अधिकारी उपस्थित थे।  आज 5 जून प्रयावरण दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा राज्य के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से की गयी। कार्यक्रम में उपमुख्य मंत्री अजित पवार , पर्यावरण व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ,राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात , ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रिफ , नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव मनीषा म्हैसकर व राज्य की सभी नगर पंचायत , नगर पालिका , महानगर पालिका आन लाईन शामिल थी। मेरी वसुंधरा अभियान के तहत अमृत शहर , नगर पालिका , महानगर पालिका ,पंचायत कुल 686 संस्थाओं में प्रतियोगिता हुई।  भूमि , जल , वायु ,अग्नि ,आकाश इन पांच तत्वों में 1 जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2021के दौरान कार्यों का मूल्यांकन किया गया।  वृक्षारोपण , जलसंवर्धन , वायु प्रदुषण नियंत्रण ,घन कचरा प्रबंधन ,उर्जा बचत ,व पर्यावरण संबंधी जनजागरण के कार्यों का मूल्यांकन कर शासन के पास भेजा गया था। इसमें ठाणे मनपा को सर्वोत्तम 10 शहरों में चयन किया गया। पुनः शासन के माध्यम से आन लाईन पद्धति से मनपा के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इस दोनों चरणों में ठाणे मनपा प्रथम क्रमांक पर आई और अमृत सिटी के रूप ठाणे मनपा को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।  द्वतीय क्रमांक पर नवी मुंबई , तृतीय क्रमांक पर मुंबई मनपा को पुरस्कार प्राप्त हुआ है।  इसी तरह प्रथम  उत्तेजनार्थ  पुरस्कार पुणे मनपा , द्वतीय उत्तेजनार्थ पुरस्कार विभाजित कर बार्शी व नासिक मनपा को दिया गया है। इस उपब्धि के लिए ठाणे मनपा की प्रदुषण नियंत्रण अधिकारी प्रधान और उनकी टीम का महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा ने अभिनन्दन किया है।

संबंधित पोस्ट

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

पीएनबी ने भारत में सबसे बड़े डीलर नेटवर्क में से एक को समर्थन देने के लिए अमूल के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने अपने ब्रांड एम्बेसडर सान्या मल्होत्रा के साथ बिल्कुल नए फ्रैटिनी कलेक्शन किया लॉन्च

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपना 1000वां बैंकिंग टचपॉइंट किया लॉन्च 

Aman Samachar

मुंब्रा में राकांपा के आरोग्य शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने कराया परिक्षण 

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar
error: Content is protected !!