Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर मनपा आयुक्त ने नैसर्गिक आपदा से बचने के लिए पर्यावरण पूरक जीवन शैली अपनाने का किया आवाहन 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] विश्व पर्यवरण दिवस के अवसर पर  मनपा मुख्यालय की आयकोनिक इमारत परिसर में आयुक्त अभिजीत बांगर ने वृक्षारोपण कर चक्रवात , भूकंप , नैसर्गिक आपदा ,  विश्व जलवायु परिवर्तन व प्रदुषण के खतरे से बचने के लिए जीवन में पर्यावरण पूरक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया है।  उन्होंने नागरिकों से पर्यवरण का ध्यान रखने का आवाहन किया है।

               आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मनपा आयुक्त ने मुख्यालय की इमारत परिसर में अपने हाथो वृक्षारोपण किया।  उन्होंने वृक्षारोपण कर पौधे की सिंचाई कर सन्देश देने का प्रयास किया है कि वृक्षारोपण करना ही काफी नहीं है। उसे तैयार करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने भी जरुरी है।  आयुक्त बांगर ने नागरिकों को पर्यावरण दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि अज के समय में निरंतर चक्रवात , भूकंप , जैसी नैसर्गिक आपदाएं आ रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे बचने के लिए हमें सतर्क रहने व पर्यवरण संवर्धन व संरक्षण का ध्यान रखना होगा। हमें अपनी जीवन शैली में पर्यवरण पूरक बदलाव लाने की आवश्यकता है।  इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले , उपायुक्त दादासाहेब चाबुकस्वार ,शहर अभियंता संजय देसाई , उद्यान विभाग के उपायुक्त मनोज कुमार महाले , घन कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त बाबासाहेब राजले , उपायुक्त श्रीराम पवार ,परिवहन प्रबंधक शिरीष आरदवाड , उद्यान विभाग के सहायक आयुक्त अनंत जाधव आदि अधिकारीयों के हाथो वृक्षारोपण किया गया।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र उद्योग और निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

प्रताप सरनाईक के कड़े रुख से एसटी निगम को होगी 12 करोड़ रुपये की बचत 

Aman Samachar

महागिरी में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने किया चौक का उद्घाटन 

Aman Samachar

सिड्को व मनपा समन्वय बनाकर नवी मुंबई के विकास प्रकल्पों को समय पर पूरा कराएं – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

आदिवासी महिलाओं की मदद के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 की पहल

Aman Samachar

1 जुलाई से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लागू करने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!