Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में नायट्रोजन सिलेंडर विस्फ़ोट में 2 की मृत्यु, 4 मजदूर गंभीर रूप घायल

 भिवंडी [ एम हुसैन ] भिवंडी तालुका के वल ग्रामपंचायत सीमांतर्गत पारसना कंपाउंड की इजी मॅकेनिकल कंपनी में नायट्रोजन सिलेंडर विस्फोट होने से 2 मजदूरों की उपचार के दरम्यान मृत्यु हो गई है जबकि 4  मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
        मिली जानकारी के अनुसार नारपोली पुलिस स्टेशन में सीमांतर्गत पारसनाथ कंपाउंड गाला नंबर बी-5 वलपाडा स्थित  जे.ई.मेकॅनिकल कंपनी में लोखंड कटिंग करने के लिए  उपयोग होने वाला नायट्रोजन गॅस का सिलेंडर दोपहर लगभग1.40 बजे के समय विस्फोट होने की दुर्घटना घटित हुई है। इस विस्फोट में प्रेम अनंता भोईर 24 वर्ष ,अक्षय अशोक गौतम 21 वर्ष इन दोनों की मृत्यु हो गई है जबकि मुनीर मोहम्मद हुसेन मोमिन  निवासी .भिवंडी, विवेकानंदा बारीकी निवासी . वलपाडा भिवंडी, बजरंग शुक्ला निवासी .पारसनाथ कंपाउंड निवासी घायलों को मानकोली नाका स्थित लोटस अस्पताल व अल्पेश भोईर निवासी . वाडा को ठाणे ज्युपिटर हॉस्पिटल में  उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत नारपोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने दी है।

संबंधित पोस्ट

आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं से की चर्चा 

Aman Samachar

कोंकण क्षेत्र में जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के प्रयास करें – संजीव जायसवाल

Aman Samachar

एनएसडीएल ने सीएसआर के ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ किया सहयोग 

Aman Samachar

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar

सड़क यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागरण आवश्यक –  कपिल पाटील 

Aman Samachar

मथाडी एक्ट बना रहेगा, वडाला में मज़दूरों को मिलेंगे 3 हज़ार घर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!