Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शराब की हाथभट्टी पर छापा मारकर उत्पाद शुल्क विभाग ने जब्त की 2 . 40 लाख की सामग्री 

ठाणे [ युनिस खान , 11 जून 2021]  मानसून शुरू होते ही जिले के खाड़ी क्षेत्र में हाथभट्ठी के देशी शराब बनाने अवैध कारबार बढ़ने लगा है। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के अधीक्षक अधीक्षक नितिन घुले के दस्ते ने देसाई खाड़ी में एक अवैध हाथ भट्टी पर छापेमार कर 2.40 लाख का सामान जब्त कर लिया है। देशी शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाला रसायन नष्ट कर दिया है।
ठाणे के उत्पाद शिल्क अधीक्षक नितिन घुले को सूचना मिली कि दिवा डोंबिवली देसाई खाड़ी के किनारे काफी अंदर मैंग्रोज के जंगली इलाके में अवैध तरीके से शराब की हाथ भट्टी चल रही है। जानकारी की पुष्टि के बाद उत्पाद शुल्क का दस्ता नाव से छापा मार कार्रवाई के लिए पहुंच गया लेकिन उसे देखते ही शराब बनाने के काम में जुटे लोग भाग निकले। । ठाणे राज्य उत्पाद शुल्क विभाग का दस्ता एक छोटी रबर की नाव की मदद से थोड़ी दूर तक समुद्र की खाड़ी में गया। उसके बाद काफी देर तक तैरते हुए नितिन घुले और सहयोगी मौके पर पहुंचे। उत्पाद शुल्क के अधिकारीयों को को एक हाथभट्ठी दिखाई दी जहाँ 92,800 लीटर शराब बनाने के लिए आवश्यक रसायन, 446 ड्रम और लोहे के ड्रम सहित लगभग 2.40 लाख की सामग्री जब्त कर रसायन खाड़ी में नष्ट कर दिया है। उत्पाद शुल्क विभाग के अधीक्षक नितिन घुले ने बताया कि रसायन को नष्ट कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ

Aman Samachar

सी20 के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई 

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 7 की जमीन निजी ट्रस्ट को देने की बजाय मनपा स्कूल , कालेज बनाये – विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

Aman Samachar

निर्देशक विशाल रॉय की सोशल ड्रामा लघु फ़िल्म जीवन यूट्यूब पर हुई वायरल

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!