Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कपिल पाटील फाउंडेशन की तरफ से मिला आदिवासी बहनों को भाऊबीज का उपहार

भिवंडी [ युनिस खान ] केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटील की संस्था कपिल पाटील फाउंडेशन की तरफ से शहापुर स्थित डोलखांब विभाग द्वारा 300 आदिवासी बहनों को भाऊबीज का उपहार दिया गया। भाऊबीज पर उपहार पाकर आदिवासी बहनों की खुशी बढ़ गयी।
           ग़ौरतलब है कि भाऊबीज त्योहार के अवसर पर कपिल पाटिल फाउंडेशन की तरफ से भाजपा तालुकाध्यक्ष भास्कर जाधव द्वारा शहापुर स्थित आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाली आदिवासी बहनों को घर-घर जाकर साडी व मिठाई भेंट की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी अशोक इरनक, काशीनाथ भाकरे, तुकाराम भाकरे, शरद उमावने, रंजना उघडा, तुकाराम शिर्के, राम जागरे, कमलाकर घरत, वसंत रसाल, संदीप वारघडे, अतुल भोईर, शिवाजी भेरे, नरेश गोडांबे, प्रभाकर हंबीर, गुरुनाथ भोईर, राहुल सांबरे, प्रभाकर रांजणे, प्रशांत जाधव, संकेत चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाऊबीज के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिठाई व साड़ी की सौगात पाकर आदिवासी बहने खुशी से भाऊबीज का त्यौहार मनाया है।

संबंधित पोस्ट

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव के आयोजन में नियमों का पालन व पूर्व अनुमति लेना आवश्यक

Aman Samachar

रेल दुर्घनाओं में मृतक के परिजनों व घायलों की सहायता के लिए ठोस उपाययोजना लागू करने की रेलवे बोर्ड से मांग 

Aman Samachar

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुलुंड में किया सत्कार

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पैसन्जर व्हीकल फायनान्स सोल्यूशन हेतु टाटा मोटर्स से किया टाई अप

Aman Samachar

फ़िल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना चाहे जग सारा छूटे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!