Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

  नोटिस देकर प्रक्रिया शुरू करने का मनपा प्रशासन को महापौर ने दिया आदेश 

भाजपा नगर सेविका ने बिल्डरों से मनपा को मिलने वाले करोड़ों रूपये के फायर फाइटिंग वाहन का मुद्दा उठाया  
ठाणे [ युनिस खान  ]  इमारतों को ओसी देने के बदले मनपा को 3 करोड़ रूपये के फायर फाइटिंग वाहन मुफ्त मिलने वाले थे जिसकी प्रतीक्षा समाप्त नहीं हुई है।  मनपा को 3 करोड़ रूपये के 33 वाहनों में अभीतक एक भी नहीं मिला है। भाजपा नगर सेविका अर्चना मनेरा ने इस आशय का मुद्दा महासभा में उठाया जिसके बाद महापौर नरेश म्हस्के ने बिल्डरों को नोटिस भेजने का आदेश शहर विकास विभाग व अग्निशमन दल को दिया है।
                 नगर सेविका मनेरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उक्त मुद्दा सभागृह के समक्ष लाया।  उन्होंने कह कि शहर में 10 लाख वर्गफुट से अधिक निर्माण करने वाले बिल्डर को ओसी देने से पहले मनपा के अग्निशमन दल को हाई राईज फाइटिंग वाहन देने का प्रस्ताव तत्कालीन मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल ने वर्ष 2019 – 20 के बजट में शामिल किया था।  उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि इससे मनपा को 75 करोड़ रूपये की बचत होगी। जायसवाल के मुताबिक उस समय मार्च 2020 में बिल्डरों से 8 वाहन मिलने वाले थे।  इस मुद्दे को उठाते हुए नगर सेविका मनेरा ने आज महासभा में सवाल उठाते हुए मनपा प्रशासन से पूंछा कि 3 करोड़ रूपये कीमत के 33 वाहन कब मिलने वाले हैं। इस मिले उत्तर में बताया गया कि अभीतक एक भी वाहन नहीं मिला है। विशेष नगरी वसाहती अंतर्गत दो बिल्डरों से चार वाहन मिलने की कार्यवाही शुरू है। चार वाहन शीघ्र ही उपलब्ध होने वाले है। नगर सेविका ने फिर सवाल किया कि अन्य 25 वाहन किससे मिलने वाले है। इस पर मनपा प्रशासन की ओर से कहा गया कि इस समय उसका ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। नगर सेविका मनेरा के सवाल का प्रशासन संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।  इस पर महापौर म्हस्के ने प्रशासन को आदेश दिया शहर विकास विभाग और अग्निशमन दल उक्त बिल्डरों को नोटिस देकर अगली प्रक्रिया पूरी करे .
Attachments area

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड के घरों का 12 वर्ष बाद संपत्ति कर के बदले मनपा वसूलेगी सेवा शुल्क 

Aman Samachar

किसन नगर क्लस्टर के मास्टर लेआउट को उच्च स्तरीय समिति की मंजूरी , इमारत निर्माण का मार्ग खुला

Aman Samachar

बाइटएक्सएल ने अपने कॉलेज ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञों की नियुक्ति की

Aman Samachar

भिवंडी पावरलूम मजदूरों को सरकारी मदद उपलब्ध कराना अतिआवश्यक – परवेज खान

Aman Samachar

 घोड़बंदर रोड के गड्ढ़ों से हो रही ट्राफिक की समस्या पर मनसे ने जताया रोष

Aman Samachar

संस्कार क्लासेस के वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव में छात्र व छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!