Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

ठाणे [ युनिस खान ] दो दिनों से शुरू बारिश में वागले इस्टेट की 30 वर्ष पुरानी इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया है।  इस इमारत दुर्घटना में को हताहत नहीं हुआ है कारण मनपा ने उक्त इमारत को पहले ही खाली कराके सील कर दिया था।  आज हुए हादसे के बाद मनपा प्रशासन ने उसके निकट स्थित छः इमारतों में रहने वाले परिवारों को स्नानांत्रित कर दिया है।

                     ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष के अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि वागले इस्टेट के शिवाजी नगर , डिसोजावाडी की 30 वर्ष पुरानी शिव भुवन की पहली मंजिल का कुछ हिस्सा सुबह साढ़े पांच बजे गिर गया। मनपा न उक्त इमारत को धोखादायक घोषित कर उसमें रहने वाले 24 परिवारों से इमारत खाली कराके के सील कर दिया था। उस इमारत में वर्तमान में कोई नहीं रहता था जिससे बड़ा हादसा टल गया है। आज सुबह साढ़े पांच बजे हुई दुर्घटना के बाद मनपा प्रशासन ने उसके निकट स्थित छः इमारतों के रहने वाले परिवारों को उसे इलाके के अंबिका स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है।  उक्त छः इमारतों में चार मंजिली अष्टमी निवांस के 64 फ़्लैट ,  चार मंजिली पांडुरंग सदन के 24 फ़्लैट , चार मंजिली श्रीराम निवास इमारत के 18 फ़्लैट ,चार मंजिली श्रीगणेश निवास के 21 फ़्लैट , चार मंजिली पांडे दुर्गा निवास के 29 फ़्लैट में चार मंजिली रामनिवास इमारत को खाली के 18 फ़्लैट है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक अकाउंट एग्रीगेटर ईकोसिस्टम का अंग बना

Aman Samachar

भिवंडी की शहरी विकास योजना जनता तक पहुंचने के बाद ही साबित होगी मददगार

Aman Samachar

सेलीब्रिटीज का मशहूर म्‍यूजियम डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा में दोबारा खुलेगा 

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पीआईएमएस प्रमाणन मिला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!