Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 सोशल फोरम ऑन हयूमन राइट के स्थापना दिवस पर संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर बल 

  मुंबई , सोशल फोरम ऑन हयूमन राइट के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस चौहान की अध्यक्षता मै किया गया। संस्था के तीसरे स्थापना दिवस सेमिनार में  महाराष्ट्र ,राजस्थान ,हरियाणा ,दिल्ली ,छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश के सभी अध्यक्ष महासचिव एवं अन्य सभी केन्द्रीय पदाधिकारियो ने  हिस्सा लिया। कोरोना काल में दिवगंत हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिक से अधिक पीड़ित परिवार को मदद करने का स्कल्प लिया गया।
               फोरम ने समाज हित को ध्यान में रख कर सैमिनार के माध्यम से अभियान चलाया है। मूल अधिकार , उपभोक्ता के अधिकार , लेबर चाइल्ड पारिवारिक वाद विवाद अन्य ऐसे बहुत से समाज से सम्बंधित अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए समस्या निवारण हेतु वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने विचार प्रगट किया। कहा गया कि समस्याओं के  समाधान करने में सहायता एवं सामाजिक न्याय का काम किया जा सकता हैं। इस दिन को फाउंडेशन दिवस घोषित किया गया।  प्रत्येक वर्ष दस दिसंबर को सफर पत्रिका प्रकाशित की जायेगी . राष्ट्रीय महासचिव एम वाहिद सिद्दीकी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर पिछले कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी। संगठन को आगे बढाये जाने की रुपरेखा भी सभी के सामने रखी गई।
            सैमिनार में महाराष्ट्र अध्यक्ष नितिन अग्रवाल , महासचिव सफदर सिद्धिकी , उपाध्यक्ष डी पी दुबे , उतरप्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौहान , महासचिव अमित पांडे , हरियाणा अध्यक्ष रविन्द्र तोमर , महासचिव प्रदीप एस , दिल्ली अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर  , राजस्थान अध्यक्ष गणेश शर्मा , महासचिव मदनलाल शर्मा , उपाध्यक्ष नरेश गुनानी , सचिव भागीरथ ,  छत्तीसगढ़ अध्यक्ष गनपत चौहान , महासचिव तनवीर अहमद , राष्ट्रीय पदाधिकारी जगतवीर सिंह सिसोदिया , सयुंक्त सचिव एच के पासवान , सचिव अमित बनर्जी ,  आई टी डायरेक्टर डा हिमानी सोम , राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं मुख्य मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी आदि ने हिस्सा लिया। समापन भाषण में वरुण चौहान ने संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रत्येक राज्य में गठन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए पुनः सभी का आभार प्रकट किया।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

Aman Samachar

पीएनबी ने पेश किया `पीएनबी स्वागत’: नए ग्राहकों के लिए बाधारहित डिजिटल पर्सनल लोन सॉल्यूशन

Aman Samachar

राज्य की सभी नगर निगमों को गड्ढों से मुक्त गणेशोत्सव मनाने के लिए काम पर लगने के निर्देश

Aman Samachar

लॉकडाउन में ठाणे और ऐरोली के छात्रों ने विविध प्रतियोगिताओं में जीते कई पुरस्कार

Aman Samachar

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

Aman Samachar

स्काईलाइट्स गेमिंग ने iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2021 टूर्नामेंट जीता

Aman Samachar
error: Content is protected !!