Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेट्रोल – डीजल दर वृद्धि के विरोध में खारबाव में राकांपा ने किया रास्ता रोको आंदोलन 

भिवंडी [ एम हुसेन ]  ईंधन की निरंतर दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने खारबाव में रास्ता रोको आन्दोलन कर केंद्र सरकार की नीतियों का निषेध किया है। आन्दोलन में शामिल नेताओं ने कहा है कि बढती ईंधन की कीमत व महंगाई के कारण सामान्य नागरिकों की कमर टूट चुकी है। इसी प्रकार केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमत में वृद्धि करके सर्वसामान्य जनता को बुरे दिन दिखा दिया है। जिसके कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मोदी सरकार के विरोध मेें जोरदार आंदोलन कर उसे जगाने का काम कर रही है ।
                    सोमवार को भिवंडी तालुका के खारबाव स्थित भिवंडी- चिंचोटी – वसई मार्ग पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी तालुका की ओर से रास्ता रोको आंदोलन करके केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई । केंद्र की भाजपा सरकार का इस अवसर पर निषेध किया गया। आंदोलन के दरम्यान महामार्ग पर कुछ समय तक  यातायात बाधित रहा। इस अवसर पर राष्ट्रवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलाकर टावरे, तालुका अध्यक्ष गणेश आत्माराम गुलवी, ठाणे जिला सचिव व सरपंच महेंद्र पाटील, तालुका उपाध्यक्ष देविदास पाटील, जि.प.सदस्या रत्नप्रभा तारमले , तालुका उपाध्यक्ष विशाल पाटील, जिला उपाध्यक्ष नितेश पाटील, युवक अध्यक्ष योगेश म्हात्रे, उपसरपंच रेश्मा पाटील आदि सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व  कार्यकर्ता व भारी संख्या में उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 ‘ड्राई वेस्ट बैंक’ उपक्रम के माध्यम से मनपा छात्रों को सिखा रही है स्वच्छता 

Aman Samachar

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

इन गर्मियों में सिम्फनी लिमिटेड ने डिज्नी और मार्वल थीम वाले एयर कूलर की एक विशेष श्रृंखला पेश की

Aman Samachar

 कोल्ड मिक्स पद्धति से सडकों के गड्ढों की भराई का कार्य शुरू

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

Aman Samachar

हिजाब के समर्थन में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर किया आन्दोलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!