Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसजेवीएन शिमला में एक वर्किंग हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल की रखी आधारशिला 

शिमला [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एसजेवीएन ने आज कंपनी के कारपोरेट मुख्यालय, शनान, शिमला के समीप निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क में 1.3 – किलोवाट जलविद्युत परियोजना के एक वर्किंग मॉडल की आधारशिला अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा रखी। शिलान्यास समारोह में श्री एस. पी. बंसल, निदेशक (सिविल) और एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

         इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि यह हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल आमजन को हाइड्रो स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन की अवधारणा को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करेगा। एसजेवीएन इस जैव-विविधता पार्क का निर्माण 2.97 करोड़ रुपए की लागत से कर रहा है।  इस वर्किंग मॉडल के अतिरिक्‍त डाइवर्सिटी पार्क में एक चिल्ड्रन पार्क और एक फिटनेस पार्क भी होगा।  जैव-विविधता पार्क के पूरा होने पर इसे नगर निगम शिमला को सौंप दिया जाएगा।

       श्री शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन इस जैव विविधता पार्क को अपने कारपोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व पहल के तहत विकसित कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि एसजेवीएन हमेशा से समाज के कल्‍याणार्थ प्रतिबद्ध है तथा विश्‍व स्‍तरीय सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण कर लोगों को रिहायशी स्‍थानों में हरसंभव सुविधाएं उपलब्‍ध करवाने के लिए कृतसंकल्‍प है।

       सीएसआर गतिविधियां एसजेवीएन द्वारा एसजेवीएन फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से छह शीर्षों नामत: स्वास्थ्य और स्वच्छता, शिक्षा और कौशल विकास, सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण, सततशील विकास, स्थानीय संस्कृति और खेल को बढ़ावा देना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता के तहत संचालित की जा रही हैं।  अब तक एसजेवीएन फाउंडेशन ने इन शीर्षों के माध्‍यम से 330 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

संबंधित पोस्ट

लखीमपुर खीरी काण्ड के विरोध में महाराष्ट्र बंद में शामिल होगी कांग्रेस 

Aman Samachar

उत्तन से 10 नाटिकल मील दूर समुद्र में भटके जहाज में फंसे 6 खलासी तट रक्षक दल के संपर्क में – पालकमंत्री

Aman Samachar

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar

केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 3,650 छात्रों ने प्राप्‍त की स्नातक, स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट की उपाधि  

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से तिरंगा रैली के जरिए पर्यावरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

सीएसआर सिडबी ने, आकांक्षाओं को वास्तविकता में परिवर्तित करते हुए मनाया महिला दिवस

Aman Samachar
error: Content is protected !!