Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रदीर्घ सेवा के बाद निवृत्त मनपा अधिकारी को किया सम्मानित

मुंबई [ युनिस खान ] प्रदीर्घ सेवा के पश्चात सेवा निवृत्त होने पर समाजसेवी एवं ठाणे मनपा अधिकारी प्रदीप गांगुर्डे का महानगरी को आप क्रेडिट सोसायटी ,महानगरी मित्र मंडल, युवा ब्रिगेड एसोसिएशन की ओर से सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह आयोजित का सम्मानित किया गया।
          केशव पाड़ा, पी के रोड, मुलुंड (प) में  आयोजित समारोह की अध्यक्षता डॉ बाबूलाल सिंह एवं संचालन बीरेंद्र पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में डा मिलिंद शेजवाल (वरिष्ठ भाजपा नेता),  डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड एसोसिएशन), प्रेम कुमार (पूर्व प्रधानाचार्य दयानंद वैदिक विद्यालय), दिशा फाउंडेशन के राजेश जैसवार,सुरेंद्र भारद्वाज, उपेंद्र गौड़,  डॉ श्वेता शेजवल (महासचिव ईशान्य मुंबई जिला भाजपा), श्रीमती बबिता गुप्ता (उपाध्यक्ष – ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस), श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव (मैनेजर – महानगरी को आप क्रेडिट सोसायटी), समाजसेवी राम अचल पटेल, राजेश सिंह, विजय यादव, योगेंद्र श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद सिंह, बृजेश सिंह, राकेश मिश्रा, अमरदेव पाठक सहित कई गणमान्य लोगों ने शाल ,श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर प्रदीप गांगुर्डे का सम्मान किया। वक्ताओं ने सम्मान मूर्ति के मिलनसार स्वभाव,हसमुख व्यक्तित्व, लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाला समाजसेवी बतलाकर उनकी सराहना की।

संबंधित पोस्ट

यार्न व्यवसायी से साढ़े 3 करोड़ की धोखाधड़ी‌

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar

अभिनेता ध्रुव वर्मा की फिल्म “नो मीन्स नो” रिलीज होने की तैयारी में

Aman Samachar

कल्याण में फर्जी किसान बनकर जमीन खरीदने का मामला, उप जिलाधिकारी ने दिया स्थगन आदेश 

Aman Samachar

गीता जयंती का वर्चुअल उत्सव , 12 दिसम्बर को शाम 6 बजे http://hfn.link/gitajayanti  पर उपलब्ध 

Aman Samachar

 अफोर्डेबल हाउसिंग का नया हब बनेगा वासिंद, कई प्रॉजेक्ट शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!