Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एजिस फेडरल भारत की पहली जीवन बीमा कंपनी की 74% हिस्सेदारी विदेशी शेयरधारकों के पास

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अग्रणी भारतीय जीवन बीमा कंपनी, एजिस फेडरल लाइफ इंश्युरन्स  ने आज घोषणा की हैं कि वह विदेशी भागीदार के पास 74% हिस्सेदारी होने वाली भारत की पहली जीवन बीमा कंपनी बन गई है| इसके बेल्जियम स्थित शेयरधारक, एजिस इंश्युरन्स इंटरनेशनल एन.वी ने आई.डी.बी.आई बैंक से शेष 25% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया हैं और इस वजह से इसकी कुल हिस्सेदारी पहले के 49% से बढ़कर 74% हो गई है। फेडरल बैंक इस संयुक्त उद्यम में 26% हिस्सेदारी रखता है। आई.डी.बी.आई बैंक शेयरधारक के रूप में बाहर निकल रहा है, लेकिन वितरण भागीदार के रूप में बना रहेगा।

इस शेयर होल्डिंग परिवर्तन के बारे में बोलते हुए, श्री विघ्नेश शहाणे, एम.डी और सी.ई.ओ, एजिस फेडरल लाइफ इंश्युरन्स ने कहा, “केंद्रीय बजट 2021 में हमारे माननीय वित्त मंत्री द्वारा बीमा कंपनियों में स्वीकार्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर सीमा को 49% से बढ़ाकर 74% करने की घोषणा के बाद, हमें गर्व है कि अब हम देश में पहली जीवन बीमा कंपनी बन गए हैं, जिसकी 74% हिस्सेदारी हमारे विदेशी शेयरधारक, एजिस के पास है।

श्री. शहाणे ने आगे कहा की, “महामारी के कारण विभिन्न चुनौतियों के साथ-साथ हिस्सेदारी बिक्री के बारे में पिछली अनिश्चितताओं के बावजूद, हमने लगातार उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं, नए मील के पत्थर तक पहुंचे हैं और लगातार दस वर्षों तक मुनाफे की घोषणा की है। एजिस और फेडरल बैंक यह हमारे शेयरधारकों के निरंतर समर्थन के साथ, हमें विश्वास है कि हमारी परिवर्तनकारी यात्रा का अगला अध्याय संस्था के लिए और भी अधिक सफलता और उन्नति लाएगा।

2007 में स्थापित, एजिस फेडरल भारत में सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनियों में से एक हैं, जिसने वित्त वर्ष 2012-13 में लाभ की पहली घोषणा के बाद से लगातार दस वर्षों तक लाभ दर्ज कराएं हैं। एजिस फेडरल का कुल प्रीमियम वित्त वर्ष 2021-22 में 13% बढ़कर रु. 2,207 करोड़ हो गया, जो व्यक्तिगत नए व्यवसाय प्रीमियम में 27% की वृद्धि और नवीकरण प्रीमियम में 5% की वृद्धि के कारण हुआ है। वित्त वर्ष 2022 में इसने रु. 94 करोड़ के नेट लाभ की घोषणा की।

2018 से प्रसिद्ध क्रिकेटर, सचिन तेंडुलकर संस्था के ब्रांड एंबेसडर हैं। असाधारण कर्मचारी अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध एजिस फेडरल को लगातार चौथी बार द ग्रेट प्लेस टू वर्क® के रूप में मान्यता दी गई है और 2021 में ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट (इंडिया) के  ‘इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेस इन द इंश्युरन्स सेक्टर’ में भी एक स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, संस्था को 2021 में किनसेंट्रिक द्वारा ‘इंडियाज टॉप 15 बेस्ट एंपलॉयर्स’ में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी।

संबंधित पोस्ट

भाजपा के जन की बात कार्यक्रम में 500 से अधिक शिकायतें आने का दावा

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar

नवजात बच्ची को डेढ़ लाख रूपये में बेचने वाले माता पिता समेत छः गिरफ्तार

Aman Samachar

केएल डीम्ड (टू बी) यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश राज्‍य कौशल विकास निगम के साथ मिलकर राज्‍य कौशल प्रतियोगिता 2021 की मेज़बानी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!