Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

केन्द्रीय मंत्री मंडल विस्तार में बने सभी मंत्रियों का राजस्थानी विकास परिषद ने किया अभिनन्दन

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार में महाराष्ट्र व राजस्थान को उचित प्रधिनित्व देने के लिए राजस्थानी विकास परिषद एवं ब्रह्म फाउंडेशन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का अभिनन्दन करते हुए सभी नए मंत्रियों को शुभकामना दिया है। संस्था के अध्यक्ष एड बी एल शर्मा ने कहा है कि महाराष्ट्र हमारी कर्म भूमि है इसलिए महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं तेजतर्रार नेता नारायण राणे व हमारे मित्र एवं ठाणे जिले के सर्वमान्य नेता कपिल जी पार्टी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री पद का जो दायित्व सौंपा है उसके लिए हमा संस्था की तरफ से दोनों मंत्रियों का अभिनंदन करते हैं। वह अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरेगे एवं राष्ट्र को अपनी सेवा प्रदान कर नई ऊंचाइयों पर ले जाएँ ऐसी भगवान से प्रार्थना करते हैं।
              राजस्थान प्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल उचित स्थान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने  अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर समस्त राजस्थानी प्रवासियों मेँ खुशी की लहर है। दोनों मंत्रियों का अभिन्दन के साथ प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। जोधपुर के रहने वाले अश्विनी वैष्णव को रेल और आईटी का जिम्मा सौंपा गया है। अश्विनी पहले राजस्थानी हैं, जिन्हें फुल फ्लैश रेल मंत्रालय मिला है। अजमेर निवासी भूपेंद्र यादव को दो बड़े व अहम मंत्रालयों श्रम रोजगार व पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. बी एल शर्मा  पवन कुमार शर्मा राजेंद्र दाधीच बिहारी लाल शर्मा रवि तिवारी आदि सभी पदाधिकारियों ने इस मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए सभी मंत्रियों का अभिनंदन किया व प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

ओमिक्रोन फैलता तेज है खतरनाक कम , डरने की नहीं सावधानी की जरुरत – डा सुशील इन्दोरिया

Aman Samachar

आयुक्त बंगले के सामने जॉगर्स ट्रॅक ,बागीचा बना शराबियों का अड्डा, नागरिक परेशान

Aman Samachar

जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भिवंडी के पहलवान प्रणय चौधरी का चयन

Aman Samachar

महामारी से उबरते विश्व को अम्मा का अपने ६९वें प्राकट्य दिवस पर सन्देश 

Aman Samachar

5 लाख 80 हजार रुपये कीमत की बिजली चोरी , पुलिस में मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!