Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यमहाराष्ट्र

शिवसेना सहकार विभाग के ठाणे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

मुंबई [ युनिस खान] शिवसेना सहकार विभाग के ठाणे जिलाध्यक्ष प्रदीप जंगम ,उत्तर भारतीय सेल के जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र गिरी समेत अनेक कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गए है . प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांतदादा   पाटील व प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी की उपस्थित शिवसेना कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश दिया गया है .              जंगम  गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर ठाणे शहर भाजपा आध्यक्ष व एमएलसी  एड. निरंजन डावखरे के नेतृत्व में कार्य करने के इरादे  पार्टी में प्रवेश किया है .जंगम   ने कहा है कि शिवसेना सहकार विभाग के जिलाध्यक्ष रहते शहर में अनेक कार्यक्रम किये हैं .उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष गिरी की समाज में पकड़ है .आज हम सब शिवसेना छोड़ भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं .दोनों के साथ र विभाग के महासचिव राजेश सिंह ,सचिव किरण शाह , समाजसेवक दीनानाथ पांडे समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा न प्रवेश किया . कार्यक्रम में ठाणे शहर भाजपा अध्यक्ष एड. डावखरे की उपस्थिति में पार्टी में प्रवेश के दौरान जंगम  गिरी विधान सभा में विरोधी पक्षनेता  देवेन्द्र फडनवीस व प्रदेशाध्यक्ष पाटील के मार्गदर्शन में पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है .

संबंधित पोस्ट

हज यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व हवाई सेवा को आसान बनाने की मांग 

Aman Samachar

विधायक केलकर के प्रयासों से ट्रैफिक वार्डन को मिला प्रलंबित वेतन 

Aman Samachar

नवरात्रि में सभी जाति , सर्वधर्म की एकता का प्रतीक बना इको विस्टा सांस्कृतिक मंडल

Aman Samachar

शिक्षकों को प्रतिदिन एक समाचार , पत्रिका व पुस्तक पढना आवश्यक – जियाउर रहमान 

Aman Samachar

शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस ने एक साथ किया खड्डा भरो आन्दोलन 

Aman Samachar

शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान

Aman Samachar
error: Content is protected !!