Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

पनवेल [ युनिस खान , 22 अगस्त 2021] शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख के पद पर सी.पी.प्रजापति की नियुक्ति की गयी है। उत्तर रायगड जिला संपर्क प्रमुख दत्ताजी दलवी की सहमति से शिवसेना जिला प्रमुख रायगड शिरीष घरत  ने उनकी नियुक्ति किया है।
           शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर नियुक्ति करके हिंदी भाषियों का सम्मान बढ़ाने से प्रजापति समाज व हिंदीभाषियों ने ख़ुशी व्यक्त किया है। प्रजापति समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। रामदास शेवाले, योगेश तांडेल, श्री गुरुनाथ पाटील , यतिन देशमुख, रुपेश ठोबरे, डी.एन मिश्रा आदि शिवसेना नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रजापति, शिवसेना में हिंदी भाषियों को जोड़ने के साथ-साथ उनके लिए अच्छा कार्य करेंगे। प्रजापति की नियुक्ति पर सत्यनारायण शर्मा, प्रयाग साह, ओम प्रकाश जायसवाल, राजनाथ पासवान, विनोद प्रजापति, पारस सिंह, रविंद्र प्रजापति, सोनू प्रजापति आदि हिंदी भाषियों ने खुशी व्यक्त किया है। प्रजापति ने कहा है कि शिवसेना ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए इमानदारी पूर्वक कार्य कर पार्टी नेताओं की उम्मीदों प् खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

संबंधित पोस्ट

समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और राजनीति में हिस्सेदारी जरुरी – मुकेश साहनी 

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील इंडिया बना आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पियनशिप फाइनल का ऑफिशियल पार्टनर 

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संगठन की ओर सेछात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरित

Aman Samachar

फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस ने वंचित बच्चों को आधार देने के लिए यूनाइटेड वे के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा

Aman Samachar
error: Content is protected !!